herzindagi
Festive sarees

Bandhani Saree Designs: देवउठनी एकादशी पर पहनें ये बांधनी साड़ियां, लुक दिखेगा ट्रेडिशनल

Bandhani Saree Designs for Dev Uthani Ekadashi: यदि आप भी इस देवउठनी एकादशी पर खुद को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ बांधनी साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको महिलाएं पहनकर आकर्षक नजर आएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 19:08 IST

साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसको हर महिला पहनना पसंद करती है। वहीं त्योहारों के मौके पर खासतौर से महिलाएं साड़ी पहनती हैं। ऐसे में उनका रूप का सुंदर लगता है। हाल में देवउठनी एकादशी का पर्व आने वाला है। इस साल देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जा रही है। इसी दिन भगवान विष्णु के योगनिंद्रा से जागृत होने के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। यदि आप भी इस साल देवउठनी एकादशी पर पारंपरिक अंदाज में नजर आना चाहती हैं तो आज हम आपको अलग-अलग तरह की बांधनी साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। बांधनी साड़ियां हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रही हैं। जिनको पहनकर आप इस पर्व के मौके पर अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। इन साड़ियों को न्यूली मैरिड से लेकर हर उम्र की महिला पहन सकती हैं।

येलो बॉर्डर बांधनी साड़ी

आप देवउठनी एकादशी की पूजा में इस तरह की पीले रंग की बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं। वैसे भी पूजापाठ के मौके पर पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में यह बांधनी प्रिंट वाली साड़ी आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इस येलो साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन रंग के सितारों का वर्क किया गया है। जबकि साथ में कंट्रास्ट लाल रंग का ब्लाउज पेयर किया है। ऐसे में साड़ी का ऑलओवर लुक काफी खिल रहा है। इसके संग आप गोल्डन झुमके और बालों में बन हेयर स्टाइल बनाकर गजरा लगा सकती हैं। यह साड़ी आप बेहद कम कीमत में ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

yellow bandhni saree

लाल गोटा लेस बांधनी साड़ी

अगर आपको गोटा लेस वाली साड़ियां पसंद है तो आप इस तरह की गोटा लेस वाली लाल बांधनी साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी रिच लुक देती हैं। इनको लड़कियों से लेकर हर उम्र की महिलाएं भी पहन सकती हैं। ऐसे में देव उठनी एकादशी पर पहनने के लिए ये बेस्ट रहेगी। इसके संग आप भी कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। साथ में पर्ल वर्क वाली झुमकी और गले में स्लीक सी चेन पहनें। हेयर स्टाइल को आप ओपन करके हाफ कल्चर से टक कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Bandhani Saree Style Tips: इन सिंपल तरीके से पहनेंगी बांधनी साड़ी, तो जल्दी हो जाएंगी तैयार

red bandhni saree

ग्रीन जरी बॉर्डर बांधनी साड़ी

देव उठनी एकादशी की पूजा में पहनने के लिए ग्रीन कलर की यह जरी बॉर्डर साड़ी भी बेस्ट ऑप्शन है। ऐसी साड़ी आपको एलिगेंट लुक देती हैं। इनके संग आप प्लेन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। डार्क और लाइट ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन वाली इस साड़ी का जरी बॉर्डर काफी ब्रॉड है। ऐसे में इसको पहनने के बाद लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसके संग आप सिल्वर पेंडेंट नेकलेस और कानों में ओवल शेप इयररिंग पहनें। साथ में बालों को कर्ल करके ओपन रखें। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Tulsi Vivah Saree Designs: तुलसी विवाह के मौके पर स्टाइल करें इन कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस

green bandhni saree

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra/Satrani/KALINI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।