गिफ्ट लेना हम सबको पसंद होता है। ऐसे में अगर हमें सरप्राइज गिफ्ट मिल जाए तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं होता। आप एक सरप्राइज गिफ्ट अपनी मां को दे सकती हैं, इससे मदर्स डे और स्पेशल बन जाएगा। कंगन इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है इसको पहनकर आपकी मां के हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी। चलिए आपको बताते हैं उन कंगनों के बारे में जो गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
मल्टीकलर कंगन हर आउफिट के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इसका फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। ऐसे में ये गिफ्ट आपकी मां को अच्छा लगने वाला है, वो इसे किसी भी मल्टीकलर साड़ी, सूट के साथ पहन सकती हैं। इससे उनका पूरा लुक क्लासी लगेगा, साथ ही वो हर किसी से बिल्कुल अलग नजर आएगी।
पोल्की कंगन दिखने में रॉयल लुक देते हैं, इसलिए हर महिला इन्हें पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनी मां को गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। ये आपको सिंगल कलर भी मिल जाएगा, साथ ही अलग-अलग रंग भी आप इसमें ले सकती हैं, जो काफी अच्छे लगते हैं। इन कंगन को आपकी मां तीज-त्योहारों पर साड़ी के साथ पहन सकती हैं जो ट्रेडिशनल के साथ काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में मिलती हैं कई तरह की चूड़ियां, जिन्हें आप अपनी वॉडरोब में कर सकती हैं शामिल
सिल्वर कंगन चांदी के होते हैं लेकिन अब इनके डुप्लिकेट कंगन मार्किट में मिलने लगे हैं। अगर सिल्वर आपकी मां को पसंद है तो ये गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको डिजाइन भी अलग-अलग तरीके के मिल जाएंगे, इन्हें आप उनके आउटफिट के हिसाब से खरीद सकती हैं।
टेम्पल डिजाइन कंगन आजकल काफी ट्रेंडी है। इस तरह के कंगन साउथ में पहने जाते हैं। लेकिन अब इन्हें नॉर्थ साइड भी काफी पहना जा रहा है। आप इन्हें भी अपनी मां को गिफ्ट कर सकती हैं। इसके ऑप्शन और डिजाइन आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें वो शादी फंक्शन के लिए साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। ये पहनने के बाद काफी रॉयल लुक देते हैं साथ ही हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Hacks: इस तरह करें कांच की चूड़ियों की देखभाल
अगर आपकी मां को चूड़ियां पहनने का ज्यादा पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप उन्हें ब्रेसलेट स्टाइल कंगन गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें आपको गोल्ड, सिल्वर, डायमंड और आर्टिफिशल सभी तरह के ऑप्शन मिल जाएगे। जिसे वो रोजाना भी पहन सकती हैं साथ ही एथेनिक के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
कंगन के अलावा आप अपनी मां के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से सामान खरीद सकती हैं। जिसके ऑप्शन आपका मार्किट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।
अगर आपको मदर्स डे गिफ्ट आइडिया पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।