Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

स्वरा भास्कर के इन नए साड़ी लुक्स से आप भी लें इंस्पिरेशन

साड़ी के सिंपल स्टाइल से अगर आप बोर हो गई हैं तो स्वरा भास्कर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-03-17, 16:24 IST
swara saree look

बॉलीवुड की विवादित एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो उसमें स्वरा भास्कर का नाम भी शुमार है। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सामाजिक मुद्दा हो या फिर राजनीतिक हर जगह वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपनी राय के साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक्स को भी शेयर करती रहती हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट, हर ड्रेस में वो परफेक्ट दिखती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री स्वरा ने साड़ी में अपने दिलकश अंदाज से फैंस को घायल कर दिया है। अगर आप भी डिफरेंट तरीकों से साड़ी को स्टाइल करना चाहती हैं, तो स्वरा के इन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो देर किस बात की, आइए देखते हैं स्वरा के स्टाइलिश साड़ी लुक्स-

मरून साड़ी

swara saree styling

मरून साड़ी में स्वरा भास्कर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनकी यह अदा काफी अट्रैक्टिव लग रही है। स्वरा भास्कर ने मरून प्रिंटेड शिफॉन साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना है। साड़ी में उनका लुक काफी परफेक्ट दिख रहा है।

ज्वेलरी की बात करें तो स्वरा ने साड़ी के साथ गले में डायमंड का चोकर हार पहना है। वहीं, डायमंड के ही ईयररिंग्स से इसे पेयर किया है। उनकी ज्वेलरी इस लुक पर परफेक्ट मैच कर रही है। स्वरा ने हैवी मेकअप किया है। डार्क लिपस्टिक के साथ उन्होंने आंखों को भी हाइलाइट किया है। साथ ही बालों को पीछे से बांधते हुए आगे लट निकाली हुई नजर आ रही हैं।

टिप्स-

  • इस तरह की साड़ियों के साथ आप अलग-अलग स्टाइल के ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
  • ज्वेलरी के लिए इस तरह की साड़ी के साथ आप ट्रेडिशनल झुमके और चांद बालियां भी पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़े- साड़ी में चाहिए परफेक्ट लुक, ध्यान रखें यह छोटे-छोटे टिप्स

सीक्‍व‍िन साड़ी

sequin saree swara

यहां स्वरा भास्कर ने साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर सीक्‍व‍िन साड़ी पहनी हैं। सीक्‍व‍िन साड़ी के साथ स्‍वरा ने मैचिंग सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। इस लुक पर इनकी पंखुड़ी सी मुस्कान फैंस को दीवाना बना रही है। वहीं, ज्वेलरी और मेकअप की बात करें को स्वरा ने सिंपल टॉप्स ईयररिंग्स कैरी की हैं और न्यूड मेकअप के साथ आंखों को हाइलाइट किया है। साथ ही खुले और हल्के कर्ली बाल इस लुक पर लाजवाब लग रहे हैं।

टिप्स-

  • सीक्‍व‍िन साड़ी के साथ एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज भी पेयर अप कर सकती हैं। अगर आप अपने लुक को ग्लैमरस टच देना चाहती हैं तो साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं।
  • सीक्वेन साड़ी लुक को पूरा करने के लिए मिनिमम ज्वेलरी कैरी करें। साथ ही लाइट वेट का चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। हैंगिंग ईयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट इस लुक पर काफी अच्छे लगेंगे।

इसे जरूर पढ़े-ट्रेडिशनल ड्रेस को ऐसे करें स्टाइल, संदीपा धर से लें आइडिया

हैंडलूम साड़ी

swara letest saree look

क्रीम कलर की हैंडलूम लिनन साड़ी के साथ लाल कलर की पफ स्लीव स्टाइल वाले ब्लाउज में स्वरा का लुक काफी शानदार लग रहा है। साड़ी में चौड़ा लाल बॉर्डर साड़ी और भी एथनिक लुक दे रहा है। ज्वेलरी व स्टाइल की बात करें तो स्वरा ने सोने के कंगन, गले में सोने का पतला नेकलेस और झुमके पहने हैं। साथ ही बालों में जूड़ा बनाया है और उसमें लाल गुलाब भी लगाया है। इससे उनका लुक कंप्लीट हो रहा है। बनाते हुए लाल गुलाब लगाया है और आगे बालों की लट निकाली हैं। हल्के कलर की लिपस्टिक के साथ आई मेकअप और एक छोटी सी बिंदी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है।

टिप्स-

  • अगर आप भी हैंडलूम साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस पर ब्लाउज का कोई भी स्टाइल कैरी कर सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज और फुल स्लीव ब्लाउज भी इस साड़ी पर बहुत अच्छे लगते हैं।
  • इस साड़ी के साथ ज्वेलरी में आप गोल्डन चोकर या फिर सिर्फ बड़े ईयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही बालों में सिंपल जूड़ा भी बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़े-इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हैंडलूम साड़ियों से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

स्वरा के इन लुक्स को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।