अदिति राव हैदरी हैदराबाद की रॉयल फैमिली से तालुक रखती हैं और यह बात उनके लुक्स में भी झलकती है। आज हम आपको अदिति राव हैदरी के फैशन सैंस और ट्रेडिशनल लुक्स के बारे में बताएंगे। अदिति के रॉयल अंदाज से इंस्पायर्ड होकर आप भी उनके लुक्स को इस फस्टिव सीजन में खुद पर अपना सकती हैं। मगर उससे पहले हम आपको बता दें कि रॉयल फैमिली की अदिति की च्वाइज भी रॉयल है। अवसर कोई भी हो मगर अपने फैशन सेंस से वो अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जाती हैं। लाइट मेकअप और डिजाइनर आउटफिट्स की दीवानी अदिति रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं। आइए उनके फैशरन सैंस की एक झलक हम आपको दिखाते हैं।
अदिति का लहंगा स्टाइल
हालही में हुए एक फैशन शो में अदिति राव हैदरी ने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया हुआ पीच कलर का चिकनकारी वाला लहंगा पहना था जिसमें मुकेश वर्क को मिक्स किया गया था। इस लहंगे की चोली बेहद स्टाइलिश थी। ऑफ शोल्डर चोली वाले इस लहंगे में अदिति किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। अदिति ने इस लहंगे के साथ एंटीक चोकर नेकलेस पेयर अप किया था जो उनके लुक को और भी इनहैंस कर रहा था। अगर इस फेस्टिवल सीजन आप चाहें तो आदिति के इस लुक को ट्राय कर सकती हैं।
Read More: अदिति राव हैदरी ने बताया कि कैसे अपनाएं न्यूड मेकअप
अदिति का ब्रोकेड लव
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में अदिति ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहना था। आदिति का यह आउटफिट पूरी तरह से बनारसी ब्रोकेड से तैयार किया गया था। इस ब्रोकेड ड्रेस में अदिति और भी ज्यादा रॉयल लग रही थीं। इस आउटफिट के साथ अदिति ने केवल एक ब्रॉडल कुंदल चोकर पहना था जो उनके लुक को खूब संवार रहा था। आदिति की तरह इस फेस्टिव सीजन आप भी ब्रोकेड के बने आउटफिट्स ट्राय कर सकती हैं।
बोहो लुक में आदिति
आदिति राव हैदरी नए ट्रेंड और फैशन को खुद पर आजमाने से हिचकती नहीं हैं। हालहि में आदिति लेबल अनुश्री ब्रांड के एक आउटफिट में नजर आईं जिसमें बोहोमियन अंदाज था। अदिति ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अम्रपाली ज्वेर्ल्स की लॉन्ग इयरिंग्स और बैंगल्स पहन रख थे। अगर आप फेस्टिवल पर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो आप भी आदिति की तरह बोहोमियन लुक को खुद पर आजमा सकती हैं।
Read More: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से सीखें किस नेकलाइन के साथ कैसा हो नेकलेस
अदिति का अनारकली सूट
अदिति को ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद है और कई ईवेंट्स में उन्हें अनारकली सूट मे देखा गया है। हालहिमें एक फंक्शन में आदिति ने फेमसर फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे का डिजाइन किया हुआ मुजैक एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट पहना था। इस सूट को आदिति ने नेट फैब्रिक के प्लाजो के साथ क्लब किया था। आदिति का यह अंदाज उन्हें परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दे रहा था। आप भी आदिति के इस लुक इस फस्टिव सीजन में खुद पर ट्राय कर सकती हैं।
अत: आप अदिति की तरह खूबसूरत और रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो एक बार उनके फैशन सैंस से इंस्पायर्ड होकर उनके किस भी लुक को खुद पर ट्राय करें और थोड़ा डिफ्रेंट दिखें।