Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

See Pictures: जम्मू-कश्मीर की राजकुमारी मृगांका सिंह की Royal Life तस्वीरों में देखें

जम्मू कश्मीर की राजकुमारी मृगांका सिंह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको इनकी कुछ तस्वीरें दिखाएं और इनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताएंगे। 
Updated:- 2020-01-22, 18:09 IST
image

जम्मू-कश्मीर, भारत का यह राज्य हमेशा ही चर्चा में रहता है। यह राज्य भारत का हिस्सा है मगर इसे लेकर हमेशा ही विवाद रहा। इन विवादों की जड़ शुरू होती हैं जम्मू-कश्मीर के राजा हरीसिंह से। 72 साल पुरानी बात है तब कश्मीर एक आजाद रियासत था। इस रियासत के राजा थे हरि सिंह। मगर, भारत जब 71 साल पहले दो तुकड़ों में बटा और पाकिस्तान एक अलग देश बना तब पाकिस्तानी कबायलियों ने इस आजाद रियासत में खून की नदियां बहा दीं।

उस वक्त राजा हरिसिंह के पास यही रास्ता था कि या तो वह कश्मीर को पाकिस्तान को सौंप दें या उनसे मुकाबला करें या फिर आखरी रास्ता था कि वह भारत से मदद लें और कश्मीर को बचा लें। उस वक्त महाराजा हरिसिंह ने भारत के साथ मिल कर कश्मीर को बचाने का फैसला लिया और कश्मीर को भारत के हाथों सौंप वह वर्ष 1950 में वहां से हमेशा के लिए चले गए। आज हम राजा हरिसिंह के ही घराने की एक राजकुमारी के बारे में बात करेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: 21 साल के राजा के साथ ये है जयपुर की पूरी रॉयल फैमिली, जीती है इतनी आलीशान जिंदगी

royal princess  of india

हम बात कर रहे हैं ग्वालियर की राजकुमारी चित्रांगदा राजेसिंह और जम्मू कश्मीर के आखिरी राजा युवराज विक्रमादित्य सिंह की बेटी मृगांका कुमारी सिंह की। मृगांका कश्मीर के राजा हरिसिंह की पोती हैं। 29 साल की मृंगांका जम्मू कश्मीर की राजकुमारी के साथ ही पटयाला के राजघराने की बहू भी हैं। दिखने में बेहद खूबसूरत मृगांका के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के ये 8 सेलिब्रिटीज का है देश के रॉयल परिवारों से गहरा नाता

Unseen Pictures Of  Jammu Kashmir Princess Mriganka  Kumari Singh

मृगांका बेशक एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं मगर, वह आज के जमाने की सोच आधुनिक जीवनशैली में रमीबसी हैं। मृगांका ने सिंगापुर के LASALLE College of Arts से डिजाइन कम्यूनिकेशन में शिक्षा हासिल की है। वह अपनी इस शिक्षा का इस्तेमाल अपनी मां के दिल्ली स्थित एनजीओ में रहने वाले स्पेशल बच्चों को पढ़ाने में करती हैं। मिलिए ग्वालियर के राजकुमार और राजकुमारी से, देखें शाही सिंधिया खानदान के वारिस की तस्वीरें

mriganka  kumari singh  wiki

आपको बता दें कि मृगांका सिंह की मां चित्रांगदा राजे ग्वॉलियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन हैं। इस नाते मृगांका सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया की भांजी हैं। मृगांका के परिवार में उनका एक भाई मृतांद सिंह भी है। मृगांका का पूरा परिवार अब दिल्ली में रहता है। आज बात करते हैं एवरग्रीन ब्यूटी गायत्री देवी की जिनका स्टाइल था सबसे जुदा

 

 

 

View this post on Instagram

This is where I spend most of my #weekdays at The Delhi Society for the Welfare of Special Children. #DSWSC #SpecialEducation #Work #WhereThereIsAWillThereIsAWay

A post shared by Mriganka Singh (@mrigankasingh.jk) onMar 20, 2018 at 1:34am PDT

मृगांका वैसे तो अपनी मां के साथ उनके एनजिओ के काम में हाथ बटाती हैं मगर साथ ही वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव हैं। मृंगांका एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन भी करती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

#Repost @rohitbal_ ・・・ Mriganka Singh , Princess of Jammu & Kashmir walks the ramp for The Rohit Bal Couture show held at the City Palace in Jaipur for the Princess Diya Kumari foundation. #royal #rohitbal #couture #jaipur #citypalace #Diacolor #NobilityForAbility

A post shared by Mriganka Singh (@mrigankasingh.jk) onNov 20, 2017 at 8:14pm PST

 

इसके साथ ही बहुत सारे फैशन शोज में उन्हें फेमस फैशन डिजाइनर्स के लिए शो स्टोपर बने हुए भी देखा गया है। इसके अलावा मृगांका के शौक बेहद रॉयल हैं। उन्हें हॉर्स राइडिंग, बाइक राइडिंग और पोलो खेलना बहुत ज्यादा पसंद है।

 

 

 

View this post on Instagram

#Love is a season that can last you a life time. 🍀 #MrandMrs #mavo ❤️ #2017

A post shared by Mriganka Singh (@mrigankasingh.jk) onMar 6, 2017 at 1:18pm PST

 

मृगांका कुमारी सिंह की शादी हो चुकी हैं। उनकी शादी वर्ष 2017 में पटियाला के राजघराने से संबंध रखने वाले निर्वाण सिंह से हुई है। निर्वाण सिंह पटियाला के राजघराने और कांग्रेस नेता कैप्टेन अमरिंदर सिंह के नवासे हैं।

 

निर्वाण की मां इंदर कौर हैं और पिता सरदार गुरुपाल सिंह संधू हैं। निर्वाण का परिवार भी दिल्ली में ही रहता है।

 

निर्वाण के भाई अंगद सिंह की शादी वर्ष 2016 में हिमाचर प्रदेश के सीएम और राजा वीरभद्र सिंह की पुत्री अपराजिता कुमारी के साथ हुई थी। आपको बता दें कि मृगांका सिंह और निर्वाण दोनों को ही एडवेंचर स्पोटर्स पसंद हैं और दोनों ही स्पोर्ट्स के जरिए ही नजदीक आए थे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।