अपनी शादी में दिखना हैं खूबसूरत, तो ट्राई करें ये 5 मराठी ब्राइडल साड़ियां

समय के साथ फैशन बदलते रहता है। साड़ियों का भी फैशन समय दर समय बदलता रहता है। कभी सिपंल साड़ी का फैशन रहता है तो कभी बेहतरीन ब्राइडल साड़ी का। खास कर शादी में तो ब्राइडल साड़ियों का सबसे अधिक क्रेज रहता है। शादी में दुल्हन से लेकर सभी महिलाएं एक से एक बेहतरीन ब्राइडल साड़ी पहनना चाहती है। बॉलीवुड से लेकर आम लड़कियों तक, हर किसी को किसी पार्टी या शादी में ब्राइडल साड़ी में बेहतरीन लगना होता है।
अगर आपको भी किसी पार्टी या अपने दोस्त की शादी या फिर खुद की शादी में सब की नज़रों में बेहतरीन दिखना है तो मराठी साड़ी अपने लिए ले सकती है। मराठी साड़ी में आप बेहद खूबसूरत तो लगेंगी ही साथ में अगर आपने एक बार इन ब्राइडल साड़ी को किसी समारोह या उत्सव में पहन लिया तो सबकी निगाहें आप पर टिकी रह जाएंगी। ये साड़ियां ऐसी होती हैं जिसे पहन के आप डीसेंट और क्लासी दिख सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ब्राइडल साड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहेंगी-
इसे भी पढ़ें: साड़ी को पहनना है अलग अंदाज में? बॉलीवुड दीवाज की तरह कैरी करें जैकेट
कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम साड़ी से लगभग सभी महिलाएं ज़रूर वाकिफ होंगी। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं। कांजीवरम ब्राइडल साड़ी पुरे भारत में अपने बेहतरीन ब्राइडल साड़ी के लिए प्रसिद्ध जाना जाता। रेशम की बनी ये साड़ी किसी भी महिला को किसी भी पार्टी में लाइमलाइट में लाने के लिए ये ब्राइडल साड़ी बेहतरीन होगा। अगर आप अपने आप को किसी भी फंक्शन में आकर्षण का केंद्र बनाना चाहती है तो कांजीवरम साड़ी पहन के बन सकती है। कांजीवरम साड़ी किसी भी महाराष्ट्रा के दुल्हन की पहली चॉइस होती है। इस साड़ी के साथ आप किसी भी तरह की ज्वेलरी कैरी कर सकती है।
नौवारी ब्राइडल साड़ी

आपके जानकारी के लिए बता दे की महाराष्ट्र की अधिकतर दुल्हन अपने शादी में यही ब्राइडल साड़ी पहना पसंद करती है। क्योंकि यह देखने जितना खूबसूरत दिखता है उससे कई गुणा पहनने के बाद दुल्हाल प्यारी लगती है। मराठी दुल्हन अक्सर आपको नौवारी ब्राइडल साड़ी पहने दिख जाएँगी। अगर आप भी किसी शादी या अपनी शादी के लिए साड़ी के तलाश में है तो नौवारी ब्राइडल साड़ी ज़रूर ट्राई कर सकती है। एक और जानकारी आपको बताते चालू की फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोड़ कई बार इसी ब्राइडल साड़ी में नज़र आई थी।
पैठानी साड़ी

पैठानी साड़ी, जिसका नाम औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य में पैठान शहर के नाम पर रखा गया है। ये साड़ी हाथ से बुने जाते हैं। बहुत महीन रेशम से निर्मित यह भारत की सबसे महंगी साड़ियों में से एक मानी जाती है। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध साड़ियों में से एक है। इसे भारत के बेहतरीन रेशम से भी बनाया जाता है। महाराष्ट्र में अधिकतर नई दुल्हन और महिलाएं इसे ही पहनना पसंद करती है। पैठनी साड़ी देखने में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही महिलाओं पर जचती है। अगर आप भी एक बेहतरीन ब्राइडल साड़ी के तलाश है तो पैठानी साड़ी पहली पसंद हो सकती है।
कोल्हापुरी साड़ी

कोल्हापुरी रेशम की साड़ी भी किसी अन्य ब्राइडल साड़ी से कम नहीं है। खास कर मराठी दुल्हन के लिए पसंदिता साड़ियों में से एक है। अगर आप भी किसी मराठी दुल्हन की तरह अपना लुक देना चाहती है तो कोल्हापुरी रेशम ब्राइडल साड़ी को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती है। एक पारंपरिक कोल्हापुरी रेशम साड़ी आपको बहुत कम दाम पर मिल जाएँगी जाएंगी। अगर अपने आपको किसी भी पार्टी में सबसे अलग और सबसे आकर्षण का केंद्र बनाना है तो कोल्हापुरी रेशम की ब्राइडल साड़ी अपने लिए पसंद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन की बड़ी बहन हैं तो माधुरी दीक्षित के इन 4 साड़ी लुक्स से लें टिप्स
उप्पड़ा साड़ी

किसी भी दुल्हन का गहना होता है उसका शृंगार। और उस श्रृंगार की पहली शुरुआत होती है साड़ी से। बहरहाल, उप्पड़ा साड़ी आपके फैशन स्टाइल को चार चांद लगाने वाला है। अगर आप एक और बेहतरीन ब्राइडल साड़ी के तलाश में है तो महाराष्ट्र उप्पड़ा साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता। यह साड़ी आपके पर्सनालिटी को चार चांद लगाने के लिए काफी है। अगर आप किसी पार्टी में खूबसूरत और सबसे आकर्षित दिखना चाहती है तो अपने वार्डरोब में उप्पड़ा साड़ी को ज़रूर शामिल करे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।