दुल्हन की बड़ी बहन हैं तो माधुरी दीक्षित के इन 4 साड़ी लुक्स से लें टिप्स

वेडिंग सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आपकी भी छोटी बहन की शादी होने वाली है और आप अपनी बहन की शादी में कुछ डिफ्रेंट नजर आना चाहती हैं तो आपको लेहंगे, अनारकली और इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स की जगह इस बार साड़ी ट्राय करनी चाहिए। भारती की यह पारंपरिक पोशाक फैशन के गलियारों में एवरग्रीन ट्रेंड है। साड़ी का फैशन सदाबहार इसलिए भी है क्योंकि इसमें हर दिन एक नया ट्रेंड आता है। वैसे बॉलीवुड में भी कुछ एक्ट्रेसेस हैं जो अपने बेहद सुंदर और डिजाइनर साड़ी कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित उन्हीं में से एक हैं। माधुरी दीक्षित के पास डिजाइनर साडि़यों का बहुत ही अच्छा कलैक्शन है। इसलिए अगर आप खूबसूरत सी डिजाइनर साड़ी तलाश रही हैं तो आप माधूरी दीक्षित के साड़ी कलैक्शन पर एक नजर जरूर डाल सकती हैं। तो चलिए हम आपको उनके 4 नए साड़ी लुक्स की झलक दिखाते हैं।
इसे जरूर पढ़े: माधुरी दीक्षित की पति राम नेने के साथ ये 10 खूबसूरत तस्वीरें देखें
View this post on Instagram
एंटीक गोल्ड साड़ी
गोल्ड कलर इस वक्त फैशन के गलियारों में छाया हुआ है। वेस्टर्न से लेकर एथनिक आउटफिट्स सभी में गोल्डन कलर की खूब झलक देखने को मिल रही है। कुछ आउटफिट्स में तो ओवर ऑल गोल्ड वर्क किया गया है। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई इस गोल्डन साड़ी को ही देख लें। माधुरी दीक्षित के साड़ी कलेक्शन में यह सबसे लेटेस्ट है और इसे उन्होंने दिवाली की पार्टी में पहना था। इसे एंटीक गोल्ड लुक दिया गया है। अगर आप चाहें तो माधुरी दीक्षित की तरह अपनी छोटी बहन की शादी में ओवर ऑल गोल्ड कलर की साड़ी पहन कर ग्लैमरस नजर आ सकती हैं। माधुरी दीक्षित के यह स्टाइल देखकर आपको भी साड़ी से हो जाएगा प्यार
इसे जरूर पढ़े: माधुरी दीक्षित की इन 5 खूबसूरत इयरिंग्स से लीजिए इंस्पिरेशन
View this post on Instagram
प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी
jade_bymk की प्रिंटेड पिंक ऑर्गेंजा साड़ी में माधुरी दीक्षित बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित की साड़ी के स्कैलप्ड बॉर्डर पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई है जो साड़ी को और भी ग्लैमरस बना रही है। अगर आप भी माधुरी दीक्षित की तरह क्लासिक लुक चाहती हैं ता आप ऑर्गेंजा की साड़ी पहन अपनी छोटी बहन की शादी में सबसे अलग नजर आ सकती हैं। देखिए धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के 7 स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स
View this post on Instagram
रोज गोल्ड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी
गोल्ड कलर के साथ-साथ रोज गोल्ड कलर भी इस वक्त ट्रेंड में है। खासतौर पर अगर आप शादी या नाइट पार्टी में हिस्सा लेने जा रही हैं तो आप माधुरि दीक्षित की इस रोज गोल्ड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी पर एक नजर जरूर डालें। माधुरी दिक्षित के ग्लैमरेस साड़ी लुक्स को देख कर आपका दिल भी करेगा ‘धक-धक’
फैशन डिजाइनर रितु कुमार की डिजाइन की हुई इस साड़ी में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित की तरह आप भी गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाली रोज गोल्ड कलर की साड़ी अपनी बहन की शादी में पहन सकती हैं यह आपको बेहद एलिगेंट लुक देगी।
View this post on Instagram
पिंक सिल्क साड़ी
महिलाओं के बीच पिंक कलर का क्रेज हमेशा ही देखा गया है। खासतौर पर रानी पिंक कलर हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। माधुरी दीक्षित की इस साड़ी का रंग भी रानी पिंक है। सिल्क की इस साड़ी को और भी खूबसूरत बना रहा है इस पर मौजूद गोल्डन प्रिंट। अगर आपको भी रानी पिंक कलर पसंद है तो आप भी माधुरी दीक्षित की साड़ी से मिलती जुलती कोई पिंक सिल्क साड़ी अपनी बहन की शादी में पहन सकती हैं।
वैसे केवल साड़ी ही क्यों आप चाहें तो यहां पर माधुरी दीक्षित के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस की भी झलक देख सकती हैं और अपने लोकल दर्जी से उसे रिक्रिएट करवा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।