आज मेरे यार की शादी है, आज मेरे यार की शादी है...
लेकिन उससे पहले तो bachelorette party है। तो इसकी तैयारी कौन करेगा। जबकि bachelorette party शादी की पार्टी से ज्यादा हैप्पनिंग और हॉट होती है।
ओहो... इसके बारे में सोचा ही नहीं।
हे भगवान... इस पार्टी के बारे में कौन भूलता है। खैर कोई नहीं हम हैं ना। हम बताते हैं कि इस हेप्पनिंग पार्टी के लिए कैसे तैयार होना है।
दोस्त के शादी से पहले की bachelorette party आप भी ऑर्गनाइज़ कर सकती हैं। इस पार्टी में कुछ नहीं होता। बस शादी से पहले की एक अच्छी लाइफ जीने की पार्टी की जाती है। लड़कियों को तो bachelorette party जरूर करनी चाहिए। क्योंकि शादी के बाद उन्हें इतनी फ्री की लाइफ कभी भी जीने के लिए नहीं मिलेगी। इस लिए अगर आपकी दोस्त bachelorette party नहीं दे रही है तो आप उसके लिए ये पार्टी ऑर्गनाइज़ करें और उसे जिंदगी का सबसे अच्छी यादें दे दें।
Read more : हेयर स्टाइलिस्ट आशमीन मुंजाल के इस आजमाए हुए नुस्खे से '1 मिनट' में गोरा और चमकता हुआ चेहरा पाएं
ऐसे तैयार हों पार्टी के लिए
अब पार्टी तो ऑर्गनाइज़ हो गई। इसके लिए तैयार कैसे हों?
तो फिक्र छोड़िए... आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे ब्यूटी टिप्स जिनको आजमा कर आप पा सकेंगी परफेक्ट पार्टी लुक।
हां ये बताना जरूरी है कि bachelorette party और दूसरे तरह की पार्टी से थोड़ी अलग होती है। ऐसे में इसके लिए अलग तरह से तैयार हुआ जाता है। सामान्य तौर पर जहां शादी की पार्टीज़ में ट्रेडिशनल कपड़े पहने जाते हैं वहीं इस तरह की पार्टी में वेस्टर्न कपड़े पहने जाते हैं। इसलिए कपड़ों का चुनाव इस पार्टी के लिए सोच-समझ कर करें।
इसी तरह मेकअप के मामले में भी किया जाता है। इस मेकअप के लिए आप जितना हॉट मेकअप कैरी कर सकती हैं उतना अच्छा है।
Read More: शादी के बाद स्किन ग्लो पाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
मॉश्चराइज़र से मसाज करें
नॉर्मली पार्टी के लिए तैयार होते हैं तो मॉश्चराइजर लगाया जाता है। लेकिन इस पार्टी के लिए जब मेकअप करना शुरू करें तो चेहरे पर मॉइस्चराइज़र से मसाज करें। इससे हैवी मेकअप से आपकी स्किन खराब नहीं होगी।
फाउंडेशन
मॉशचराइज़र लगाने के बाद फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन हमेशा अपने स्किन टोन के अनुसार चुनें। ओवल ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फाउंडेशन हमेशा ब्रश से लगाना चाहिए। क्योंकि उंगलियों से फाउंडेशन लगाने पर स्किन पर फ्रिंगरप्रिंट के निशान रह जाते हैं। इसके अलावा उंगलियों से फाउंडेशन लगाने पर ये बराबर हिस्सों में नहीं लगते।
होठों को नम बनाए
ये पार्टी पूरी रात चलने वाली होती है और इसमें ड्रिंक्स भी होते हैं। इसलिए होंठों का मेकअप इतने अच्छे तरीके से करें जिससे की वो पूरी रात टिके रहे। इसलिए होंठों का मेकअप करने से पहले होंठो पर लिप बाम का इस्तेमाल करें जिससे कि होंठे नम बन जाएं। क्योंकि किसी किसी के होंठ लिपस्टिक लगाने के बाद खराब हो जाते हैं और होंठो पर पापड़ी सी जम जाती है।
- ऐसा आपके साथ ना हो... इसलिए होंठों को नम बनाने के लिए सबसे पहले होंठो पर लिप बाम लगाएं।
- फिर उंगलियों से रगड़ कर होंठो पर से डेड सेल्स हटा लें।
- फिर डार्क लिपस्टिक से अपने होंठों का मेकअप फ़िनिश करें।
लीजिए आपके सेक्सी होंठ तैयार हैं।
आइलिड्स पर आइप्राइमर लगाएं
अब करते हैं आंखों का मेकअप। आंखों का मेकअप आइशैडो से शुरू करते हैं। आइशैडो के रंगों को उभारने और लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आइलिड्स पर आइप्राइमर जरूर लगाएं। फिर प्राइमर के ऊपर बेज शिमर पाउडर लगाएं। इससे आइशैडो ज्यादा देर तक टिके रहेंगे।
- फिर आंखों के भीतरी कोनो में सफ़ेद आइशैडो लगाएं। इससे आंखे फ्रेश नजर आएंगी और चेहरो को अलग लुक देगी।
- आंखों के इस मेकअप में निचली लैशलाइन को ना भूलें और उन पर बेज आइशैडो लगाएं।
- अगर स्मोकी इफ़ेक्ट चाहिए तो आइलिड्स के बाहरी कोनों पर आइशैडो ब्लेंड करें। इससे आंखें स्मोकी नजर आएंगीं।
- इसके अलावा ऊपरी लैशलाइन पर लिक्विड ब्राउन आइलाइनर लगाएं।
- अंत में पलकों पर मस्कारा के दो या तीन लगाएं।
- अब आपका आंखों का मेकअप भी पूरा हो गया।
लूज़ पाउडर
आंखों के नीचे और नाक के ऊपर चमक को कम करने के लिए और अंत में मेकअप को सेट करने के लिए चेहरे पर हल्का सा लूज़ पाउडर थपथपाएं।
गालों का मेकअप
गालों को उभारने के लिए गालों के उभारों पर पीच ब्लश लगाएं। इससे गाल ग्लो करेंगे।
ब्लैक ड्रेस
अब आपका मेकअप तो पूरा हो गया। तो अंत में एक ब्लैक रंग की छोटी सी ड्रेस पहन लें। परफेक्ट.... अब आप अपने दोस्त की bachelorette party में जाने के लिए तैयार हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों