Mon Sep 21, 2026 | Updated 10:39 AM IST

राजशाही क्या होती है? जानिए आखिर क्यों मचा है पड़ोसी मुल्क नेपाल में सत्ता पर बवाल, क्या है पूरा मामला

What Is Monarchy System: नेपाल में एक बार फिर राजशाही को लेकर आवाजें उठाई जा रही हैं। ऐसे में आइए जानें, राजशाही क्या है? नेपाल में राजशाही को लेकर इतना बवाल क्यों मच रहा है?
Updated:- 2025-04-02, 17:26 IST
What Is Monarchy System

Nepal Controversy On Monarchy: पड़ोसी मुल्क नेपाल में इन दिनों खूब बवाल मचा हुआ है। नेपाल में एक बार फिर से राजशाही वापिस लाने और हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग जोरो पर है। नेपाल काफी लंबे समय तक एकमात्र हिंदू राष्ट्र बना रहा, लेकिन साल 2008 में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। दरअसल, नेपाल में लोकतंत्र लागू किया गया, तब इसे सेकुलर घोषित कर दिया गया था। इसके बाद, से ही राजशाही के समर्थन में आवाजें उठ रही थीं। नेपाल में लोकतंत्र को खत्म करके फिर से सत्ता शाही परिवार को सौंपे जाने की मांग उठ रही है। आइए जानें, आखिर यह राजशाही क्या होती है? नेपाल में राजशाही को लेकर बवाल क्यों मचा है?

यह भी देखें- मराठा साम्राज्य के मजबूत स्तंभ होते थे 'छत्रपति' और 'पेशवा', क्या आपको पता है दोनों में क्या अंतर था और किसके पास थी ज्यादा ताकत?

राजशाही क्या होती है?

What is monarchy

राजशाही एक ऐसी शासन व्यवस्था है, जहां राजा का शासन चलता है। राजशाही में देश का मुखिया एक राजा या सम्राट होता है। इस व्यवस्था में शासन वंशानुगत होता है। इसका अर्थ है कि राजा की मृत्यु होने के बाद उसका बेटा ही अगला शासक बनता है। इसे राजतंत्रीय शासन भी कहा जाता है। इस तरह की व्यवस्था में शासक पर किसी तरह का कोई संविधान या कानून का कोई अंकुश नहीं होता। शासक अपनी मर्जी से देश चलाता है और नियम कानून भी खुद ही बनाता है। 

राजशाही व्यवस्था को दो प्रकार

राजशाही व्यवस्था भी दो तरह की होती है। एक होती है निरंकुश राजशाही और दूसरी संवैधानिक राजशाही। निरंकुश राजशाही में राजा पर किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं होता। वह अपने मन मुताबिक शासन व्यवस्था को चलाता है। वहीं, संवैधानिक राजशाही में राजा के कुछ अधिकार प्रतिबंधित होते हैं। इस तरह की व्यवस्था में शासक का परिवार और उनके अनुयायियों से काफी अच्छा और सीधा संबंध बना रहता है। सऊदी अरब, ओमान, ब्रुनेई, इस्वातिनी, वेटिकन सिटी, संयुक्त अरब अमीरात जैसे 44 देशों में आज भी राजशाही व्यवस्था चली आ रही है।

नेपाल में पूर्णं संविधान कब लागू हुआ?

When was the full constitution implemented in Nepal

नेपाल को पूर्णं संविधान बनाने और उसे लागू करने में ही पूरे 7 सालों का वक्त लगा था। 20 सितंबर 2015 को नेपाल में पूर्ण संविधान लागू हुआ था। यह नेपाल का 7वां संविधान है। नेपाल में राजशाही व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने के बाद उसे लोकतांत्रिक देश घोषित किया गया था। इससे पहले तक वहां मुखे कानून छ व्यवस्था लागू थी। इसका अर्थ होता है कि जो राजा ने कह दिया, वही कानून है। 

यह भी देखें- इन देशों में आज भी राजाओं का चलता है राज, कोई रहता है सोने के महल में तो कोई चलता है सोने की कार में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi/meta ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।