UP Board 12th Topper List 2025: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किसने किया टॉप? यहां देखें पिछले 5 सालों के Toppers के नाम और उनके मार्क्स

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स upmsp.edu.in पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि 2025 में किन स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा मार्क्स के साथ टॉप किया है। 
UP Board Result 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने 12वीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच हुई थीं और इस साल 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट एग्जाम में हिस्सा लिया था। बोर्ड ने लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म कर दिया है और रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर लाइव कर दिया है। वेबसाइट पर रोल नंबर समिट करके स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, अगर वेबसाइट ट्रैफिक की वजह से ओपन नहीं होती है तो यूपी बोर्ड SMS से भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है।

बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों के साथ टापर्स के नाम भी अनाउंस कर दिए हैं। आइए, यहां जानते हैं कि इस साल किन छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। इसी के साथ जानते हैं कि बीते 5 साल में किन छात्रों ने 12वीं में कितने मार्क्स और परसेंटेज के साथ टॉप किया था।

यूपी बोर्ड 12वीं 2025 टॉपर के नाम और मार्क्स

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल की दोपहर को रिलीज कर दिया गया है। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। जी हां, 12वीं की टॉपर का नाम महक जायसवाल है। आइए, यहां जानते हैं अन्य टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स।

रैंक नाम परसेंटज
1. महक जायसवाल 97.20%
2. साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह 96.80%
3. मोहिनी 96.40%

यूपी बोर्ड 12वीं 2024 टॉपर के नाम और मार्क्स

UP board 12th toppers

यूपी बोर्ड 2024 में 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.8 परसेंटेज के साथ टॉप किया था। वहीं, दूसरी पोजिशन पर 6 स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी। 97.60 परसेंट के साथ 6 स्टूडेंट्स दूसरी पोजिशन पर थे और 97.40 परसेंट के साथ तीन स्टूडेंट्स तीसरी पोजिशन पर रहे थे। आइए, यहां जानते हैं शुभम के अलावा 12वीं 2024 के टॉपर्स कौन-कौन थे।

इसे भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें ये 5 डिप्लोमा कोर्सेज, मिल सकती है अच्छी सैलरी वाली नौकरी

रैंक नाम परसेंटेज जिला
1. शुभम वर्मा 97.80% सीतापुर
2. विशु चौधरी 97.60% बागपत
2. काजल सिंह 97.60% अमरोहा
2. राज वर्मा 97.60% सीतापुर
2. कशिश मौर्या 97.60% सीतापुर
2. चार्ली गुप्ता 97.60% सिद्धार्थ नजर
2. सुजाता पांडे 97.60% देओरिया
3. शीतल वर्मा 97.40% सीतापुर
3. कशिश यादव 97.40% राय बरेली
3. आदित्य कुमार यादव 97.40% कानपुर

यूपी बोर्ड 12वीं 2023 टॉपर के नाम और मार्क्स

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में भी लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें 11 स्टूडेंट्स ने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई थी। शुभ चोपड़ा ने 97.80 परसेंट के साथ पहली पोजिशन हासिल की थी। आइए, यहां जानते हैं 2023 में किन-किन स्टूडेंट्स ने टॉप किया था।

रैंक नाम परसेंटेज जिला
1. शुभ चपरा 97.80% महोबा
2. सौरभ गंगवार 97.20% पीलीभीत
2. अनामिका 97.20% इटावा
3. प्रियांशु उपाध्याय 97% फतेहपुर
3. खुशी 97% फतेहपुर
3. सुप्रिया 97% फतेहपुर
4. शिवा 96.80% सिद्धार्थ नगर
4. पीयूष 96.80% इटावा
4. सुबाशना 96.80% कन्नौज
4. बिकरम सिंह 96.80% फतेहपुर
4. निखिल तिवारी 96.80% फतेहपुर

यूपी बोर्ड 12वीं 2022 टॉपर के नाम और मार्क्स

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में दिव्यांशी सिंह ने टॉप किया था। दिव्यांशी सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 95.40 परसेंट हासिल किए थे। आइए, यहां जानते हैं 2022 यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स।

रैंक नाम परसेंट
1. दिव्यांशी 95.40%
2. योगेश प्रताप सिंह 95%
2. अंशिका यादव 95%
3. बाल कृष्णा 94%
3. प्रखर पाठक 94%
3. दिव्या मिश्रा 94%
3. अभिमन्यु वर्मा 94%
3 आंचल यादव 94%

यूपी बोर्ड 12वीं 2020 टॉपर के नाम और मार्क्स

साल 2020 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से टॉप 10 में सिर्फ 10 छात्र ही अपनी जगह बना पाए थे। 2020 में अनुराग मलिक ने 97 परसेंट के साथ टॉप किया था।

इसे भी पढे़ं: 12वीं पास करने के बाद एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर बना सकती हैं मेडिकल फील्ड में करियर, यहां जानें डिटेल्स और कॉलेज

रैंक नाम परसेंट
1. अनुराग मलिक 97%
2. प्रंजल सिंह 96%
3. उत्कर्ष शुक्ला 94.80%
4. वैभव द्विवेदी 94.40%
5. अकांक्षा 94%
6. गरिमा कौशिक 93.80%
7. पूजा मौर्या 93.60%
8. अंकुश राठौड़ 93%
8. मनु मिश्रा 93%
9 केशव 92.80%
10. आशिष कुमार 92.60%

यूपी बोर्ड 12वीं 2019 टॉपर के नाम और मार्क्स

साल 2019 में तनु तोमर ने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे। तनु तोमर ने 97.8 परसेंट के साथ यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा टॉप की थी।

रैंक नाम परसेंट
1. तनु तोमर 97.8
2. भाग्यश्री उपाध्याय 95.2
3. आकांक्षा शुक्ला 94.8
4. युवराज 94.6

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • यूपी बोर्ड 12वीं 2025 का रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?

    यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक किया जा सकता है।