Jharkhand Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजलि 493 मार्क्स लाकर बनीं टॉपर, यहां देखें टॉपर लिस्ट

Jharkhand Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल हजारीबाग की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में कुल 493 अंक (98.60%) प्राप्त कर पूरे राज्य को गौरवांवित किया है।
image

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं और इस साल एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। उन्होंने 493 अंक (98.60%) प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप किया है और अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सभी को प्रेरित किया है। यह न केवल उसके लिए बल्कि उसके स्कूल और पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

इस परिणाम के साथ, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, और अब वे अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए तैयार हैं। यदि आप भी झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम और इस साल के टॉपरों की पूरी सूची देखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए, गीतांजलि की इस शानदार उपलब्धि और अन्य मेधावी छात्रों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस साल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजलि रहीं टॉपर

गीतांजलि को 98.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। उसकी इस सफलता से पूरे प्रखंड और गांव में हर्ष का माहौल है। मैट्रिक में स्टेट टॉप करने वाली गीतांजलि के पिता उमेश पाल पेशे से सहयोगी शिक्षक है, जो नवप्राथमिक विद्यालय मकरी में कार्यरत है। जबकि माता पम्मी देवी गृहणी है।

उसके पिता उमेश पाल ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा एक से पांच तक डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने के बाद वह आगे पढ़ाई करने इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग चली गई।

इसे भी पढ़ें-SSC June 2025 Exam Calendar: एसएससी की CGL, CHSL या MTS? जानें जून में कौन-कौन सी परीक्षाएं होंगी, यहां देखें एग्जाम कैलेंडर

झारखंड बोर्ड 10वीं में टॉप 4 रैंक पर रहने वाले स्टूडेंट

Jharkhand board 10th topper

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणामों में, हजारीबाग की छात्रा गीतांजलि ने 500 में से 493 अंक (98.60%) प्राप्त कर राज्य में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

दूसरा स्थान संयुक्त रूप से चार मेधावी छात्रों ने प्राप्त किया है। इनमें ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी और अमर कुमार शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल किए हैं।

तीसरे स्थान पर शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक रहे, जिन्होंने 97.80% अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं, चौथे स्थान पर श्रेया कुमारी और साक्षी कुमारी ने अपनी जगह बनाई है। इन दोनों छात्राओं ने 488 अंक (97.60%) प्राप्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें-LLB की पढ़ाई करने का बना रही हैं प्लान? जान लीजिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन...चुकाने के क्या हैं नियम

झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल कितने बच्चे हुए पास?

इस वर्ष झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3,95,755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 4,33,944 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4,31,488 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

इसे भी पढ़ें-बिहार में निकली आयुष डॉक्टर पदों पर बंपर भर्ती, यहां जानें महिलाओं के लिए कितने पद हैं आरक्षित

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP