Instagram Reels पर व्यूज और लाइक्स को चाहते हैं बढ़ाना तो इन टिप्स को करें फॉलो

रिल्स पर चाहिए ढेर सारे व्यूज तो परेशान ना होए इन टिप्स और ट्रिक्स के जरिए आप अपनी इंस्टाग्राम रिल्स को वायरल कर सकती हैं। चलिए जानें पूरा डिटेल्स। 
Updated:- 2023-04-21, 14:52 IST
image

इंस्टाग्राम आज कल सभी का फेवरेट हो चुका है। ऐसे में सभी लोग रिल्स पर आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। शॉर्ट वीडियो का क्रेज दिन पर दिन पर बढ़ता जा रहा है। टिक टॉक के बाद ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज पाने का आसान तरीका बताने वाले हैं।

शॉर्ट वीडियो

भारत में शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम के जरिए लोग हर महिने लाखों रुपये भी कमाते हैं। ऐसे में सभी की चाह होती हैं कि वह इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हो। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम के कुछ रूल्स को फॉलो करना होगा। ऐसे में आपके भी अच्छे व्यूज आने लगेगे।

कैसे बढ़ाएं व्यूज

tips to increase views on instagram reels

  • क्वालिटी और आकर्षक कंटेंट बनाना काफी ज्यादा जरूरी हैं।
  • दर्शकों की रूचि के हिसाब से बनाएं कंटेंट।
  • कंटेंट कभी भी अपलोड ना करें। इसके बजाय उन्हें अपलोड करने में एक रूटीन का पालन करें।
  • रीलों के साथ टेनडिग हैशटैग का इस्तेमाल का भी इस्तेमाल करें।
  • रीलों में लोकप्रिय और आकर्षक ऑडियो ट्रैक का इस्तेमाल करें। जो उस समय ट्रड कर रहा हो।
  • कैप्शन को कंटेंट जैसा ही लिखना चाहिए। कैप्शन खास होता है तो दर्शक आपके पोस्ट पर दूबारा भी आते हैं।

इसे भी पढ़ें :  इंस्टाग्राम पर शेयर करनी है खूबसूरत फोटो, तो फॉलो करें क्विक मेकअप टिप्स

रिल्स डेली डालना है जरूरी

अगर आप रिल्स बनाने में दिलचस्पी रखती हैं तो आपको रिल्स डेली बनाना होगा। कई लोग कुछ दिन रिल्स बनाते हैं उसके बाद वह रिल्स बनाना छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं तो आपके साथ लोग जुड़ नहीं पाएंगे। ऐसे स्थिति में आपको रिल्स रोजाना बनाना होगा। तभी आपके व्यूज के साथ लाइक्स भी बढ़ेगें। ( महिलाएं घर बैठे-बैठे कमा सकती हैं पैसे, जानें तरीके) 

इसे भी पढ़ें : घर से पैसे कमाना चाहते हैं तो कर सकते हैं ये काम

फेमस ऑडियो ट्रैक का करें इस्तेमाल

कंटेंट वायरल करने के लिए आपको हमेशा ट्रेंडिंग टॉपिक्स पिक करना होगा। ट्रेंडिंग टॉपिक्स के जरिए आप अपने रिल्स को वायरल कर सकती हैं। ऐसे में आपको इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की जरूरत हैं। अगर आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं तब ही आपको ट्रेंडिंग का पता लग पाएंगा। तभी आप फेमस ऑडियो ट्रैक और साउंड का करें यूज कर पाएंगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।