क्या आपके व्हाट्सएप पर आ रहे हैं अलग-अलग नंबरों से वर्क फ्रॉम होम के मैसेज? बचने के लिए तुरंत करें ये काम

वर्तमान में छोटे से लेकर बड़े काम को करने के लिए हम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस हो या फिर बच्चों की स्कूल से पढ़ाई इन सब चीजों से जुड़ी जानकारी वॉट्सऐप पर आती है। इसके अलावा आमतौर पर हम सभी किसी नई नौकरी को खोजने से लेकर किसी अनजान व्यक्ति से बात करने के लिए वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म चुनना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर हम सभी से आसानी से जुड़ सकते हैं। इस बात का फायदा उठाने के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। उनमें से एक है व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से वर्क फ्रॉम होम के मैसेज का आना। सामान्य दिखने वाले ये मैसेज कई बार धोखाधड़ी और फर्जी नौकरी के ऑफर होते हैं, जिनका उद्देश्य आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराना होता है। अगर आपके वॉट्सऐप पर बार-बार वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आ रहा है, तो इसे अनदेखा या रिप्लाई करने के बजाय नीचे बताए गए बातों का ध्यान रखें।
अनजान नंबर से मैसेज का जवाब न दें
अगर आपको किसी अज्ञात नंबर से वर्क फ्रॉम होम या नौकरी से जुड़े मैसेज आ रहे हैं, तो उनका जवाब न दें। ये अक्सर धोखाधड़ी से जुड़े मैसेज होते हैं, जिनका उद्देश्य आपकी जानकारी चुराना हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp के इन फीचर्स से छोटे कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदा, आप भी बढ़ा सकते हैं अपना बिजनेस
नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें
- व्हाट्सएप में अज्ञात नंबर से आने वाले मैसेज को तुरंत ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें। इससे भविष्य में उस नंबर से संपर्क नहीं होगा, और अन्य लोग भी इससे बच सकेंगे।
- रिपोर्ट और ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले मैसेज को खोलें।
- इसके बाद ऊपर दाईं ओर Contact Info पर जाएं।
- यहां पर Block Contact और Report Contact का ऑप्शन चुनें।
व्हाट्सएप सेटिंग को बदलें
- आप अपनी व्हाट्सएप्प प्राइवेसी सेटिंग्स को कस्टमाइज करके यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि केवल आपके संपर्क वाले लोग ही आपको मैसेज भेज सकें।
- इसके लिए सबसे पहले Settings पर क्लिक करें।
- अब Privacy वाले विकल्प का क्लिक करें।
- इसके बाद Who can contact me में जाकर आप My Contacts या My Contacts Except का विकल्प चुन सकते हैं।
कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
कभी भी व्हाट्सएप पर किसी अजनबी को अपना व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि बैंक अकाउंट डिटेल्स, OTP, पासवर्ड, या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी न दें।
लिंक पर क्लिक न करें
अगर किसी मैसेज में संदिग्ध लिंक है, तो उसे बिल्कुल न खोलें। ये लिंक फिशिंग साइट्स से जुड़े हो सकते हैं, जिनका उद्देश्य आपकी जानकारी चुराना होता है। इसके साथ ही अगर आपको लगता है कि आपका नंबर किसी तरह से सार्वजनिक हो गया है, तो अपने संपर्कों को सूचित करें और उन्हें सलाह दें कि वे भी ऐसे संदिग्ध मैसेज से बचें।
व्हाट्सएप को अपडेट रखें
व्हाट्सएप की सुरक्षा और स्पैम से बचाव की विशेषताएं नियमित रूप से अपडेट होती रहती हैं। इसलिए, ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि आपके पास सबसे नई सुरक्षा सुविधाएं हों।
इसे भी पढ़ें- अगर WhatsApp चलाने में करेंगे ये 5 गलतियां, तो हमेशा के लिए बंद हो सकता है आपका अकाउंट.. कॉल क्या चैट भी नहीं कर पाएंगे आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।