herzindagi
How much notice is acceptable when leaving a job

रिजाइन करने के बाद नोटिस पीरियड को ऐसे करें नेगोशिएट

रिजाइन करने के बाद हर व्यक्ति को नोटिस पीरियड सर्व करना होता है। हालांकि, अगर आपको दूसरी कंपनी में जल्दी ज्वॉइन करना है तो आप नोटिस पीरियड को लेकर कुछ इस तरह नेगोशिएट कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-20, 16:21 IST

किसी भी ऑफिस में काम करने के कुछ रूल्स होते हैं और हम सभी को उन्हें फॉलो ही करना होता है। सिर्फ ऑफिस में काम करते हुए ही नहीं, बल्कि रिजाइन करने के बाद भी कुछ रूल्स को फॉलो करना होता है। इन्हीं में से एक होता है नोटिस पीरियड को सर्व करना। दरअसल, जब आप जॉब से इस्तीफा देते हैं तो उसके बाद भी आपको कुछ वक्त तक ऑफिस में काम करना होता है, जिसे नोटिस पीरियड कहा जाता है। यह एक महीने से लेकर तीन महीने तक का हो सकता है।

लेकिन जरा सोचिए कि आपने जिस कंपनी में इंटरव्यू दिया हो और आप सलेक्ट हो गए हों। अब नया नियोक्ता आपसे जल्द से जल्द काम पर आने की उम्मीद करता है। वहीं दूसरी ओर, आपको अपनी वर्तमान कंपनी को छोड़ने के लिए कुछ हफ्तों या महीनों का नोटिस पीरियड पूरा करना हो तो आप क्या करेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने नोटिस पीरियड को लेकर नेगोशिएट करें। इसके लिए आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपना सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं।

एंप्लायमेंट एग्रीमेंट को पढ़ें

Can I resign effective immediately

इससे पहले कि आप नोटिस पीरियड को लेकर किसी भी तरह की बातचीत या नेगोसिएशन करें, यह जरूरी है कि आप एंप्लायमेंट एग्रीमेंट को अच्छी तरह पढ़ लें। इससे आपको कंपनी की पॉलिसी के साथ-साथ टर्म्स एंड कंडीशन के बारे में भी पता चलता है। जब आप इसके बारे में अच्छी तरह जान जाते हैं, उसके बाद ही आप अपनी बात सीनियर्स के सामने रख सकते हैं।  

दें सही कारण

Can I resign with immediate effect due to stress

अगर आप अपने नोटिस पीरियड को छोटा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सही कारण देने चाहिए। जब आप ईमानदारी और पारदर्शिता दिखाते हैं तो इससे आपकी बात को मानने की संभावना बढ़ जाती है। सीनियर्स से बात करने से पहले आप खुद इस पर विचार करें कि आप अपने नोटिस पीरियड पर नेगोशिएट क्यों करना चाहते हैं। जब आपके पास एक वैध कारण होता है तो आप अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी दिखा सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- पार्ट टाइम जॉब कर करनी है कमाई तो लें इन टिप्स की मदद

नियोक्ता के दृष्टिकोण को समझें  

Can I resign without notice period

जब भी आप नोटिस पीरियड को लेकर बात करते हैं तो आपको नियोक्ता के दृष्टिकोण को भी समझना चाहिए। जब आप जॉब छोड़ते हैं तो ऐसे में बहुत से काम व प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ता है। ऐसे में आप उन्हें यह सुनिश्चित कीजिए कि भले ही आप कम समय के लिए नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं, लेकिन कंपनी की जरूरतों के समय आप अपनी सेवाएं जरूर देंगे। यह उन्हें दिखाएगा कि आप उनकी जरूरतों के बारे में भी विचार कर रहे हैं और हर संभव तरीके से उनकी सहायता करना चाहते हैं। इसके अलावा, अगर संभव हो तो कंपनी के लिए एक रिप्लेसमेंट ढूंढने में भी उनकी मदद करें। इससे कहीं ना कहीं आपको भी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- इन टिप्स से मिलेगी अच्छी नौकरी

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।