पार्ट टाइम जॉब कर करनी है कमाई तो लें इन टिप्स की मदद

हम सभी चाहते हैं कि हम आत्मनिर्भर बनें। अगर आप भी केवल कुछ घंटों का काम कर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पार्ट टाइम जॉब के कुछ विकल्प। 
Updated:- 2023-04-25, 09:28 IST
image

How we Can Do Part Time Job: आत्मनिर्भर बनना हर इंसान के लिए जरूरी है, लेकिन जरूरी नहीं है कि आप फुल टाइम नौकरी करके ही खुद के पैरों पर खड़े हों। बहुत से लोग अलग-अलग कारणों की वजह से फुल टाइम नौकरी नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फुल टाइम जॉब के कुछ शानदार विकल्प। 

ट्रांसक्रिप्शन वर्क करें 

transcription part time job

आजकल ट्रांसक्रिप्शन के काम की हर एक क्षेत्र में बहुत ज्यादा डिमांड बढ़ गई है। मंटीनेशनल कंपनी, विश्वविद्यालय और अलग-अलग संस्थाओं द्वारा ट्रांसक्रिप्शन के कई सारे प्रोजेक्ट निकाले जाते हैं। आपको बस लिंक्डइन और इंटर्नशाला जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर ट्रांस्रिप्शन से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी निकालनी है और अप्लाई करना है। आपका रिज्यूम एचआर टीम स्क्रीन करेगी और उसके बाद आप काम स्टार्ट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः घर बैठे कमाने हैं पैसे तो ये 3 करियर ऑप्शन हैं बेस्ट

ट्रांसलेशन भी कर सकते है आप 

अगर आपको ट्रांसलेशन की नॉलेज है तो आप इससे जुड़े प्रोजेक्ट लेकर भी कम समय में ज्यादा कमाई कर सकते हैं। किताबों से लेकर किसी स्कूल के प्रॉस्पेक्ट्स को ट्रांसलेशन करने के लिए आपको अपने कुछ घंटों का समय देना पड़ेगा और इससे बदले में आपको अच्छी रकम मिल सकती है। अलग-अलग हाइरिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रांसलेशन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी बहुत सारी हारिंग होती है। 

खाना बनाना है पसंद तो करें ये काम 

cooking part time job

अगर आपका कुकिंग में इंटरेस्ट है तो आप खाना बनाने की पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। जैसे रोजाना किसी पीजी या घर में कुक की तरह 3 से 4 घंटे का काम करना। इसके साथ-साथ आप पापड़ और अचार जैसे चीजों को बनाने के भी प्रोजेक्ट्स ले सकते हैं। 

ट्यूशन पढ़ाएं 

आजकल कई सारे प्ले स्कूल और ट्यूशन सेंटर में कई ऐसे टीचरों की जरूरत होती है जिनका केवल कुछ घंटों का ही काम होता है। रोजाना 2-3 घंटे की क्लास पढ़ाना भी पार्ट टाइम जॉब का अच्छा विकल्प है। 

इसे भी पढ़ेंः अलग-अलग देश घूमने का है शौक तो ये 4 जॉब हैं आपके लिए बेस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।