गूगल पे एक ऐसा ऐप है, जो आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोप में इंस्टॉल है। लोग अपने फोन को रिचार्ज करने से लेकर बिल पे करने यहां तक कि पैसों के लेन-देन तक के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल की सिक्योरिटी के कारण लोग इस ऐप का इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं।
इस ऐप में आपको ना कई बेहतरीन ऑफर मिलते हैं, बल्कि ऐप की तरफ से मिलने वाले रिवॉर्ड के पैसे भी सीधे आपके अकाउंट में ही आते हैं और इसलिए भी लोग इस ऐप का अधिकतर इस्तेमाल करते हैं। अन्य ऑनलाइन पेमेंट ऐप की तरह ही गूगल पे भी आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर नजर आता है।
इस ऐप में आप हिस्ट्री पर जाकर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को आसानी से देख सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने इस मोबाइल ऐप पर मौजूद ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को आसानी से डिलीट करना चाहती हैं तो ऐसे में कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं-
सिक्योरिटी का रखता है ध्यान
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप गूगल पे पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करें। गूगल पे एक ऐसा ऐप है, जो सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखता है। इस ऐप को ओपन करने के लिए पहले आपको पासवर्ड देना होता है और इसलिए अगर आपके फोन में यह ऐप है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आप फिर भी अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करना चाहती हैं तो ऐसे में भी यह ऑप्शन भी आपको यह ऐप देता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- Gpay में दो अकाउंट कैसे एड करें? जानिए यहां
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- गूगल पे पर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए आप सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलें।
- अब आपको टॉप राइट कॉर्नर पर एक छोटा प्रोफाइल पिक्चर आइकॉन नजर आएगा। अब आप उस पर टैप करें।
- इसके बाद आप सेटिंग्स टैब पर जाएं। आपको वहां पर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन नजर आएगा।
- अब आप इस प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन पर टैप करें। आपको वहां पर कई ऑप्शन नजर आएंगे। उसमें से आप डाटा एंड पर्सनलाइजेशन ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- अब आपको यहां पर अलग से ब्लू कलर में गूगल अकाउंट लिखा हुआ नजर आएगा। आप उस पर टैप करें।
- अब एक अलग पेज ओपन हो जाएगा। इसमें आप पेज को नीचे स्क्रॉल करते हुए जाएं।
- आपको वहां पर पेमेंट ट्रांजैक्शन हिस्ट्री एंड एक्टिविटी ऑप्शन के नीचे डिलीट ऑप्शन नजर आएगा।
- अब आप उस पर क्लिक करें। अब आपको वहां पर चार ऑप्शन नजर आएंगे। आप उसमें अपने अनुसार एक्टिविटी को डिलीट कर सकती हैं। मसलन, आप पिछले घंटे, एक दिन पहले या ऑल टाइम पर क्लिक कर सकती हैं।
- जब आप ऑल टाइम पर क्लिक करेंगी तो यह आपको पुरानी सभी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को दिखाएगा। बस आप वहां पर डिलीट के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- अगर आप चाहें तो कस्टम के ऑप्शन को सलेक्ट करते कुछ खास लेन-देन की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को भी डिलीट कर सकती हैं।
- बस इसके बाद आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री आसानी से डिलीट हो जाएगी। (अपने फोन में किस तरह से करें पेटीएम केवाईसी)
- तो अब आप भी इन आसान स्टेप्स को अपनाएं और अपने गूगल पे ऐप की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को आसानी से डिलीट करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
मिताली जैन
Image Credit- Freepik, wikimedia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।