herzindagi
how to create zip folder in laptop easily know step by step full guide

लैपटॉप में Zip फाइल बनाने के लिए फॉलो करें ये हैक्स, कोई नहीं खोल पाएगा आपका फोल्डर

Zip फाइल कैसे बनाएं? समझ नहीं आ रहा है, तो इसके लिए आपके कुछ स्टेप फॉलो करें। इससे आप मिनटों में अपने किसी भी फोल्डर को जिप फाइल में बदल लेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-27, 12:25 IST

कई बार आपने देखा होगा कि जब लोग ईमेल में कोई फोल्डर भेजते हैं, तो वह Zip फाइल के रूप में आता है। कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। इसके अलावा, आपने कई लोगों के कंप्यूटर या लैपटॉप में भी देखा होगा कि उनके कुछ फोल्डर Zip फाइल के रूप में सेव होते हैं। दरअसल, Zip फाइल एक ऐसी तकनीक है जो किसी भी फोल्डर या फाइल का साइज कम कर देती है ताकि उसे आसानी से भेजा या डाउनलोड किया जा सके। इसके अलावा Zip बनाकर आप अपनी फाइल को हाइड करने के लिए भी इस तरह फोल्डर को सेव कर सकती हैं। अगर आपको Zip फाइन बनाने नहीं आता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जिप फाइल बनाने के कुछ आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।

Laptop या Desktop में Zip फाइल कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक फोल्डर या फाइल क्रिएट करें।
  • फोल्डर पहले ही आपके सिस्टम में क्रिएट है, तो भी आप जिप फाइल में कन्वर्ट कर सकती हैं।
  • आप पहले से बने हुए उस फाइल या फोल्डर को चुनें, जिसे ZIP में बदलना चाहती हैं।
  • इसके बाद माउस का कर्सर उस फोल्डर पर ले जाकर उसपर राइट क्लिक करें।
  • यहां आपको अब Send to का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसपर क्लिक करने के बाद आप Compressed (zipped) folder के ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां क्लिक करते ही, आपको फोल्डर नई Zip फाइल में बदल जाएगा।
  • आप चाहें, तो जिप फाइल का नाम अपने हिसाब से बदल सकती हैं। 

how to create zip folder in laptop easily know step by step full guides

इसे भी पढ़ें - क्या आप जानती हैं लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करने का सही तरीका? अधिकतर लोग नहीं जानते ये स्मार्ट हैक

MacBook में Zip फाइल कैसे बनाएं?

  • इसके लिए यहां आपको पहले एक फोल्डर का चयन करना होगा, जिसे आप जिप में बदलना चाहती हैं।
  • फाइल को सिलेक्ट करने के लिए Control + Click करें।
  • इसके बाद आपको Compress का ऑप्शन मिलेगा, वहां क्लिक करें।
  • इसपर क्लिक करते ही आपका फोल्डर Zip फाइल में वहीं पर बन जाएंगे।
  • लेपटॉप में फाइल हाइड करने का भी अच्छा तरीका है। 

how to create zip folder in laptop easily know step by step full guidesdfvbn

इसे भी पढ़ें - लैपटॉप बैग से आने वाली सीलन की बदबू ऑफिस के माहौल को कर रही है खराब? बिना धोए ऐसे दूर करें समस्या

फोन में बना सकती हैं Zip फाइल

  • आप जिप फाइल फोन में भी क्रिएट कर सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको फोन के Files ऐप या File Manager के ऑप्शन में जाना होगा।
  • यहां आपको फोल्डर या फाइल को सेलेक्ट करना है, जिसे जिप में बदलना चाहती हैं।
  • यहां आप एक नया फोल्डर भी बना सकती हैं।
  • फोल्डर या फाइल के ऑप्शन के ऊपर आपको तीन डॉट्स नजर आएंगे, उसपर क्लिक करें।
  • यहां Compress या Create Zip ऑप्शन चुनते ही फाइल Zip फॉर्म में बन जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।