Bihar Police Constable 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने कांस्टेबल पद के लिए एग्जाम डेट और टाइम टेबल लिस्ट जारी कर दी गई है। इस तिथि के अनुसार लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई के साथ-साथ 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल के 19,838 पदों के लिए जारी की गई थी। परीक्षा तिथियों के अनुसार 9 जुलाई से बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस कांस्टेबल, 2025 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही 20 जून 2025 को रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या जन्मतिथि के साथ सिटी स्लिप जारी की जाएगी।
सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर और एग्जाम डेट के बारे में जान पाएंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिहार पुलिस कांस्टेबल के तहत महिलाओं की भर्ती को लेकर क्या नियम तय किए गए हैं।
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख (Bihar Police Constable 2025 Admit Card)
बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इसे भी पढ़ें-कोचिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत, NEET-PG में सफल होने के लिए अपनाएं ये 5 सेल्फ-स्टडी टिप्स
महिलाओं की भर्ती को लेकर क्या हैं नियम (Bihar Police Constable 2025 Women Selection Process)
बिहार पुलिस कांस्टेबल में महिलाओं की भर्ती को लेकर बनाए गए नियमों के अनुसार वुमेन्स की उम्र 18-25 वर्ष के बीच और हाइट 155 सेमी होनी चाहिए। साथ ही महिलाओं को 5 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न (Bihar Police Constable Exam Pattern 2025)
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा उम्मीदवारों की ज्ञान, योग्यता और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। इन पदों पर भर्ती कई चरणों पर की जाएगी। पहला चरण लिखित परीक्षा होती है, जो ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, और तार्किक क्षमता शामिल हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जिनमें उनकी फिटनेस और कांस्टेबल पद के लिए योग्यता को परखा जाता है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in खोलें।
- लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और जन्म तिथि दर्ज करें
- कैप्चा कोड दर्ज करें, दिए गए घोषणा पत्र पर टिक करें और फिर सबमिट करें।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
इसे भी पढ़ें-Indian Army में महिलाएं कैसे पा सकती हैं नौकरी? यहां जानिए पुरुषों की ट्रेनिंग से कितनी अलग होती है इनकी भर्ती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों