herzindagi
how to become lady officer in indian army

Indian Army में महिलाएं कैसे पा सकती हैं नौकरी? यहां जानिए पुरुषों की ट्रेनिंग से कितनी अलग होती है इनकी भर्ती

वर्तमान समय में महिलाएं भारतीय सेना में शामिल होकर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा  में भागीदारी निभा रही हैं। पहले जहां उनकी भूमिका सीमित थी वहीं अब वे कई कॉम्बैट और नॉन-कॉम्बैट पदों पर भर्ती पा रही हैं। हालांकि उनकी ट्रेनिंग पुरुषों के मुकाबले कुछ पहलुओं में अलग होती है। चलिए इस लेख में जानते हैं कि महिलाएं भारतीय सेना में कैसे भर्ती हो सकती हैं और पुरुषों की तुलना में उनकी ट्रेनिंग में क्या अंतर होता है।
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 14:59 IST

आज के दौर में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं इनके कंधे से कंधा मिलाकर हर एक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। फिर चाहे बात आसमान में एरोप्लेन की उड़ान भरना हो या देश-विदेश में अपनी पहचान बनाना हो। फिर चाहे भारतीय सेना में शामिल होकर वह दुश्मनों को दांतों चने चबवाने का काम हो। महिलाएं बखूबी अपने कार्य को निभा रही हैं। उनकी बढ़ती भागीदारी, जज्बा, हौसला और समर्पण को देखते हुए किसी एक जेंडर की पहचान नहीं रह गया है। 10वीं या 12वीं पास करने के तुरंत बाद युवा इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश सेवा में तत्पर होना चाहता है। अब ऐसे में यह नौकरी नहीं बल्कि यह उसे जवान की पहचान बन जाती है। खासतौर से जब महिलाएं जंग के वर्दी पहनकर कदम रखती है, तो एक अलग रौब नजर आता है। अगर आप भी भारतीय सेना में जाने का सपना देख रही हैं। लेकिन आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि इसमें शामिल होने के लिए क्या करें।

इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय सेना में महिलाएं कैसे नौकरी पा सकती हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि पुरुषों की ट्रेनिंग से कितनी अलग होती है भर्ती।

भारतीय सेना में महिलाएं कैसे पा सकती हैं नौकरी?

indian army women job process

इसे भी पढ़ें- भारत के इन 5 डिफेंस एग्जाम को पास करके पा सकते हैं इंडियन आर्मी में नौकरी, जानें कब आयोजित कराई जाती हैं ये परीक्षाएं

पुरुषों की तरह महिलाएं भी अब भारतीय सेना में नौकरी पा सकती हैं। इंडियन आर्मी में महिलाओं के लिए वर्तमान में कई एंट्री ऑप्शन मौजूद हैं, जिसके जरिए वे अधिकारी के रूप में सेना में शामिल हो सकती हैं। सबसे प्रमुख तरीका है शॉर्ट सर्विस कमीशन, जिसके तहत महिलाएं थल सेना, वायु सेना और नौसेना में 10 से 14 साल की सेवा के लिए भर्ती होती हैं। वहीं कुछ विभागों में अब परमानेंट कमीशन की सुविधा भी दी जा रही है।

नेशनल डिफेंस एकेडमी के जरिए भी महिलाएं ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए चयनित हो सकती हैं। इसके लिए UPSC द्वारा NDA परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके अलावा कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, एनसीसी स्पेशल एंट्री और जज एडवोकेट जनरल जैसे पदों पर नौकरी पा सकती हैं।

भारतीय सेना में पुरुषों की ट्रेनिंग से कितनी अलग होती है महिलाओं की भर्ती?

how to become lady officer in indian army

इंडियन आर्मी में महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और SSB इंटरव्यू शामिल होते हैं। योग्य उम्मीदवारों को सेना की ट्रेनिंग अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाता है। हालांकि कुछ फिजिकल मानकों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अंतर होता है। जैसे दौड़ की दूरी, पुश-अप्स और वजन उठाने के मापदंड पुरुषों की तुलना में अलग है। इसके अलावा, कुछ युद्ध संबंधी विभाग में अभी भी महिलाओं की भागीदारी सीमित है। लेकिन मानसिक और लीडरशिप ट्रेनिंग समान होती है। 

इसे भी पढ़ें- 12वीं पास स्टूडेंड्स बना सकते हैं भारतीय फोर्स में भविष्य, जानें आवेदन,योग्यता और सैलरी से जुड़ी डिटेल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।