Bihar Board 12th Topper List 2024 : 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस तीनों ही स्ट्रीम में छात्राओं ने बाजी मारी है। जानते हैं पिछले पांच सालों में कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट और किस स्ट्रीम से कौन बना था टॉपर।

 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-23, 17:16 IST
Who is the topper of Bihar Board th

Bihar Board 12th Topper List 2024 :बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस तीनों ही स्ट्रीम में छात्राओं ने बाजी मारी है। सीवान के मृत्युंजय कुमार ने सांइस स्ट्रीम में टॉप किया है। पटना के तुषार कुमार ने आर्ट्स में बाजी मारी है,वहीं शेखपुरा से प्रिया कुमारी कॉमर्स की टॉपर घोषित की गई हैं। इस बार सभी वर्गों में कुल मिलाकर 87.21 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। आइए नजर डालते हैं पिछले पांच सालों में बीएसईबी के 12वीं के नतीजे कैसे रहे।

ऐसा रहा पिछले 5 सालों का रिजल्ट

five year topper list

2023 टॉपर्स

12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में मोहद्देसाने ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में पिछले साल सौम्या शर्मा, रजनीश कुमार पाठक ने 95 परसेंट अंकों के साथ टॉप किया। साइंस स्ट्रीम में पिछले साल आयुषी नंदन ने 94.8 परसेंट मार्क्स के साथ टॉप किया।

2022 टॉपर्स

12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में संगम राज ने टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में अंकित कुमार गुप्ता और साइंस स्ट्रीम में सौरव कुमार, अर्जुन कुमार ने टॉप किया था।

2021 टॉपर्स

bseb result

12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में मधु भारती और कैलाश कुमार ने टॉप किया था। जबकि साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी ने टॉप किया था। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में सुनंदा कुमारी ने टॉप किया था।

यह भी पढ़ें-Free Education Schemes: इन स्किम्स की मदद से फ्री में पाएं शिक्षा, जानें कैसे मिलता है एडमिशन

2020 के टॉपर्स

12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी ने टॉप किया था। साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने टॉप किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने बाजी मारी थी।

यह भी पढ़ें-Agniveer Bharti 2024:आर्मी में लड़कियों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP