Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

अपने मनपसंद रसीले फल आम को खाने से क्या बढ़ जाता है आपका वजन?

अगर आपने अपने फेवरेट फ्रूट मैंगो को इसलिए खाना छोड़ रखा है कि इसे खाते ही आपका वजन बढ़ने लगेगा तो आम खाने से जुड़ी कुछ अहम बातें जान लीजिए।
Updated:- 2018-04-27, 12:59 IST
mango fruit main

गर्मी के मौसम का सबसे बड़ा आकर्षण है आम। रसीले आमों को खाने की चाहत बच्चे हों या बड़े, सभी में समान रूप से होती है। आपका मन भी आम खाने को खूब ललचता होगा लेकिन आम खाते हुए एक डर आपने मन में जरूरत आता होगा। डर यह कि कहीं आम खाने से आपका वजन न बढ़ जाए। इस मीठे फल में ग्लूकोस की अच्छी मात्रा होती है, इसीलिए इसे खाने से स्वाभाविक रूप से आप ज्यादा कैलोरी का इनटेक करती हैं। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप आम खाना ही छोड़ दें। आप ही नहीं बल्कि आम के शौकीन बहुत से लोगों के मन में यह दुविधा होती है कि क्या आम खाने से वाकई वजन बढ़ता है या नहीं? एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम खाने के लिए अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आम खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा। 

विटामिन और मिनरल से भरपूर है आम

आम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, आयरन, कॉपर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन आम एक संपूर्ण आहार नहीं है। इसमें शरीर को एनर्जी देना वाला ग्लूकोस अच्छी-खासी मात्रा में होता है, जिससे शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है।

mango fruit in

यह आपको पूरे दिन जोशीला बनाए रखता है। इसमें विटामिन सी की क्वांटिटी अच्छी-खासी होती है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यही नहीं इसमें फाइबर भी खूब होता है जो शरीर की पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

mango fruit in

बहुत ज्यादा आम से खाने से बढ़ती है कैलोरी

अगर आप लिमिटेड क्वांटिटी में आम खाएं तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जरूरत से ज्यादा आम खाने से आपका वजन भी बढ़ेगा और इससे आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। एक मीडियम साइज के आम में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती हैं। जरूरत से ज्यादा आम खाने से निश्चित रूप से आपका कैलोरी इनटेक बढ़ेगा। खाना खाने के बाद आम खाने से कैलोरी की ओवरऑल क्वांटिटी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए सुबह और शाम के नाश्ते आम का सेवन किया जाए तो कैलोरी इनटेक नियंत्रित रहेगा और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।