World Sleep Day: बिस्तर पर जाते ही आ जाएगी नींद, बस सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक्स

World Sleep Day:नींद हमारी सेहत के लिए इतना जरूरी है कि अगर आप ठीक से नहीं सोते हैं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। नींद शरीर की एनर्जी वापस लाने के लिए बहुत जरूरी है। कम नींद की वजह से डायबिटीज, मोटापा सहित मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिस्तर पर जल्दी तो चले जाते हैं लेकिन उन्हें नींद ही नहीं आती है, जो की अनिद्रा का संकेत देती है। इसे हम इनसोम्निया के नाम से जानते हैं। अगर आप भी नींद ठीक प्रकार से नहीं ले पाते हैं तो हर रोज सोने से पहले यह कुछ ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं इस बारे में।
अच्छी नींद के लिए सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक्स

- आप हर रोज रात को गर्म दूध पी सकते हैं। इसमें ट्राइप्टोफैन होता है जो की एक अमीनो एसिड है, ये सेरोटोनिन और मेलाटोनिन में बदल जाता है। यह दोनों ही अच्छी नींद लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- आप लेमन बाम टी का भी सेवन कर सकते हैं। यह मिंट फैमिली से आता है और यह माइल्ड सेडेटिव इफेक्ट के लिए जाना जाता है। रात को सोने से पहले इसे पीने से दिमाग शांत होता है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
- आप गोल्डन मिल्क का भी सेवन कर सकते हैं। गोल्डन मिल्क हल्दी से तैयार किया जाता है। इसमें करक्यूमिन होता है जो अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के लिए जाने जाते हैं इससे थकान और चिंता को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-इफ्तार के वक्त जरूर खाएं ये फल, कमजोरी और थकान होगी दूर

- बनाना टी पीने से भी आपको फायदा मिल सकता है। इस फल में मौजूद मैग्नीशियम बेचैनी को शांत करके अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
- आप पिपरमेंट चाय भी पी सकते हैं। यह इनसोम्निया को ठीक करने में मदद करती है। इसमें मौजूद मेंथॉल मांसपेशियों को आराम देता है और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें-इस खट्टी चीज़ का सेवन करने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों हो सकता है कंट्रोल
अगर हमारी स्टोरी स जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।