Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल?

अगर आप भी गर्मियों के दिनों में तांबे का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं तो ध्यान रखें कि ये करना आपके लिए खराब भी साबित हो सकता है। 
Updated:- 2023-04-25, 17:50 IST
using copper utensils in summer

गर्मियों के मौसम में बहुत सारी समस्याएं हमें परेशान करती हैं। गर्मियों के समय शरीर का तापमान वैसे भी बहुत गर्म होता है और इसके कारण हमेशा ही डाइजेस्टिव इश्यू होते रहते हैं। इस दौरान हमें खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना चाहिए और शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करनी चाहिए। पर क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर गर्मियों में तांबे के बर्तनों में खाना-पीना क्यों मना किया जाता है?

अधिकतर लोग यही सलाह देते हैं कि तांबे के बर्तनों में खाना-पीना सही नहीं होता है। पर क्यों नहीं होता ये भी आपको जान लेना चाहिए।

फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से हमने बात की और ये जानने की कोशिश की कि आखिर क्यों गर्मियों के समय तांबे के बर्तनों में खाना सही नहीं होता। उन्होंने हमें विस्तार से बताया कि इसका कारण क्या है और इससे शरीर में क्या खराबी आ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- तांबे के बर्तनों का रखें इस तरह से ख्याल, कभी नहीं होंगे खराब

क्यों तांबे के बर्तनों में खाना पकाना है खराब?

अगर हम बात करें कॉपर के बर्तनों की तो आप इसमें पानी फिर भी ले सकते हैं, लेकिन खाना इसमें पकाना बहुत ही ज्यादा खराब हो सकता है। उसका कारण ये है कि कई बार इसके कारण खाने में कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है और ये शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट्स पैदा कर देता है। (शरीर में जिंक की कमी कैसे होगी दूर)

using copper in summer

जैसे-

  • नकसीर फूट जाना
  • भूख में कमी आ जाना
  • शरीर का गर्म हो जाना
  • डायरिया हो जाना
  • ब्लोटिंग हो जाना

तांबे के बर्तन में किन चीज़ों को नहीं लेना चाहिए?

शिखा अग्रवाल शर्मा के मुताबिक तांबे के बर्तन में गर्मियों में दूध और खट्टी चीज़ों का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी वजह से एसिडिक रिएक्शन होता है। कई बार इससे दूध फट जाता है और खट्टी चीज़ें खराब हो जाती हैं। ऐसे में आपके शरीर में भी नुकसान पहुंचता है।

अगर ऐसी चीज़ें गर्मियों में तांबे के बर्तन में ली जाती हैं तो शरीर में ये समस्याएं हो सकती हैं-

  • उल्टी आना
  • दस्त लगना
  • ब्लोटिंग होना

copper in summer

बच्चों के लिए बिल्कुल सेफ नहीं है तांबे के बर्तनों में बना खाना-

गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तनों में खाना पकाना और खाना दोनों ही बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। ऐसे में बच्चे दिन भर एक्टिव नहीं रह पाते हैं और उन्हें चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। गर्मियों के दिनों में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इस तरह से बच्चों को तांबे के बर्तनों से दूर रखा जाए।

summer and copper utensils

इसे जरूर पढ़ें- तांबे के बर्तन साफ करने के 8 तरीके

क्या तांबे के गिलास में पानी पीना भी खराब है?

तांबे की तासीर गर्म होती है और ऐसे में गर्मियों के दिनों में ये ज्यादा असर कर सकता है, लेकिन जहां तक पानी पीने की बात है तो उसमें कोई समस्या नहीं है। पर फिर भी हर वक्त सिर्फ तांबे गे गिलास से पानी ना पिएं। रात में तांबे के गिलास में पानी रखकर अगर आप सुबह पीते हैं तो ये ठीक है, लेकिन अगर आप हर वक्त सिर्फ तांबे से ही पानी पीते हैं तो गर्मियों के समय इससे थोड़ा बचें।

तांबे की तरह ही एल्युमीनियम के बर्तनों में भी खाना पकाना काफी खराब हो सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा यही बर्तन इस्तेमाल होते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आप गर्मियों के दिनों में इस तरह की गलती कर रहे हैं तो इसे अवॉइड करें। ये मौसम वैसे भी काफी गर्म और खराब होता है जिसमें सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है।

अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/ Indiamart/ Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।