Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

कच्चा दूध पीने की आदत कहीं कर न दे आपको बीमार! जान लीजिए हार्ट हेल्थ पर क्या होता है इसका असर

कच्चे दूध को आमतौर पर फ्रेश और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सेवन आपको बीमार कर सकता है? कच्चा दूध हार्ट हेल्थ पर क्या असर डालता है और इसके सेवन का सेहत पर क्या असर डालता है, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
Updated:- 2026-05-10, 15:46 IST
why kachcha doodh is considered risky for heart health

कच्चे दूध को लोग सेहत के लिए फायदेमंद समझते हैं और कई लोगों को ऐसा लगता है कि यह बहुत शुद्ध होता है और क्योंकि यह प्रोसेस्ड नहीं होता है, ऐसे में इसके सेवन से सेहत को फायदा मिल सकता है। आज भी गांवों में लोग कच्चे दूध का सेवन करते हैं और मानते हैं कि इससे सेहत दुरुस्त होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि यह हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चे दूध का दिल पर क्या असर होता है और क्या हमें इसका सेवन करना चाहिए या इसे अवॉइड करना चाहिए, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr Gautam Rege, Consultant - Interventional Cardiologist, Jupiter Hospital, Thane जानकारी दे रहे हैं।

क्या कच्चे दूध का सेवन दिल को पहुंचाता है नुकसान?

milk beofre bed

  • कच्चे दूध में फुल फैट न्यूट्रिएंट्स होते हैं। हालांकि, इसमें दूध का प्रकार और मात्रा भी मायने रखती है। अनप्रोसेस्ड दूध में सैचुरेटेड फैट्स बहुत ज्यादा होते हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। समय के साथ, यह धमनियों में प्लाक जमा करता है और इसकी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • पैकेज्ड दूध के विपरीत, कच्चा दूध किसी प्रोसेस से नहीं गुजरता है और इसकी वजह से इसमें फैट की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। एक दिन यह मध्यम हो सकती है, तो अगले दिन काफी अधिक। ऐसे में कच्चे दूध का सेवन करने से डेली फैट इनटेक को करना मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
  • कच्चे दूध को पॉइश्चराइज नहीं किया गया होता है, ऐसे में इसमें खतरनाक बैक्टिरिया हो सकते हैं। इसकी वजह से पाचन तंत्र में इंफेक्शन बढ़ जाता है और इसका प्रभाव भी हार्ट हेल्थ प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें- रोज पीती हैं कॉफी? जानिए सेहत के लिए वरदान है या नुकसान

raw milk for mouth ulcers

  • लंबे समय तक कच्चे दूध का सेवन करने से शरीर में इंफेक्शन और इंफ्लेमेशन पैदा होने लगता है और इसकी वजह से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ प्रभावित हती है।
  • आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि कम प्रोसेस्ड चीजों में न्यूट्रिशन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन दूध के लिए बेसिक प्रोसेसिंग जैसे पॉइश्चराइजिंग जरूरी है।
  • फुल फैट मिल्क को सीमित मात्रा में लिया जाए, तो इससे हेल्थ अच्छी रहती है। दिनभर में अगर आप 1 गिलास फुल फैट दूध ले रही हैं, तो आमतौर पर यह नुकसानदेह नहीं होता है, लेकिन जब आप इसे ज्यादा मात्रा में लेती हैं, तो इससे सेहत खराब हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र तक सफेद नहीं होंगे बाल, रसोई में मौजूद ये 2 चीजों करेंगी कमाल

 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं, तो किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह दरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।