40 की उम्र तक सफेद नहीं होंगे बाल, रसोई में मौजूद ये 2 चीजों करेंगी कमाल

आजकल 25-30 साल की उम्र में ही महिलाओं के बाल सफेद होने लगे हैं। कम उम्र में बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण जैसे कारण बालों को समय से पहले सफेद बना देते हैं। जब अचानक से सिर पर कोई सफेद बाल नजर आता है, तो हमें टेंशन होने लगती है और सबसे ज्यादा फिक्र तो इस बात की होती है कि क्या अब सारे बाल सफेद हो जाएंगे? क्या अब हम समय से पहले बूढ़े दिखाई देंगे? इन सब सवालों के चलते हमें और स्ट्रेस होने लगता है और बाल और ज्यादा सफेद होने लगते हैं। असल में बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने का हल काफी हद तक हमारी डाइट में छुपा है। यहां हम आपको 2 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बालों को जरूरी पोषण देकर उन्हें हेल्दी रखने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
काली किशमिश

- काली किशमिश आयरन, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
- इसमें मौजूद कॉपर शरीर में मेलेनिन प्रोडक्शन में मदद करता है, जो बालों के प्राकृतिक काले रंग को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
- आयरन बालों का झड़ना कम करता है और इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ सकती है।
- काली किशमिश हेयर पिगमेंटेशन और ग्रोथ के लिए जरूरी है।
- रोजाना सुबह 5 भिगोई हुई काली किशमिश खाने से बालों को पोषण मिल सकता है और उनकी चमक भी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- बिना जिम के कम हो सकता है Belly Fat, सुबह पिएं यह ड्रिंक
काले तिल

- काले तिल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- काले तिल स्कैल्प को पोषण देने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
- आयुर्वेद में भी काले तिल को समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या में फायदेमंद बताया गया है। आप रोज एक चम्मच काले तिल का सेवन कर सकते हैं।
- ये बालों का नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद करता है। तिल का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और बालों को जड़ों से पोषण देता है।
- आप काले तिल का मुखवास ले सकती हैं या इसके लड्डू भी खा सकती हैं। इसे आप चपाती के आटे में भी मिला सकती हैं। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन लिमिट में करें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ ₹10 में दूर हो सकती है एसिडिटी और शरीर की गर्मी, ये छोटे बीज करेंगे कमाल
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।