Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

खाने के बाद सीने में जलन और खट्टी डकारें करती हैं परेशान? Acidity से बचने के लिए ऐसी रखें अपनी डाइट

अगर आपको हर दूसरे दिन एसिडिटी, सीने में जलन और खट्टी डकार आने जैसी दिक्कतें परेशान करती हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। एसिडिटी से बचने के लिए खान-पान कैसा होना चाहिए? चलिए इसका जवाब डाइटिशियन से जानते हैं।
Updated:- 2026-09-03, 11:34 IST
what you should eat and avoid in acid reflux gerd and heartburn

एसिडिटी का सीधा संबंध हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से होता है। अगर आपको सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत रहती है, तो आपको खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। हो सकता है आप कुछ ऐसी चीजों को डाइट में शामिल कर रही हों, जिनसे आपकी परेशानी और बढ़ रही हो, लेकिन आपको इसके बारे में जानकारी न हो। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं कि एसिड रिफ्लक्स को कम करने और एसिडिटी से बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इस बारे में डाइटिशियन, हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

GERD क्या होता है?

गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) एक ऐसी पाचन स्थिति है जिसमें पेट का एसिड बार-बार भोजन नली (एसोफैगस) में वापस बहता है। इसके चलते खाना खाने के बाद सीने में जलन, मुंह में खट्टा पानी आना, खट्टी डकारें और गले में खिंचन जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं। असल में GERD तब होता है जब पेट और भोजन नली (फूड पाइप) के बीच का वाल्व ठीक से बंद नहीं हो पाता, जिससे एसिड ऊपर की ओर आने लगता है। ऐसे में आपकी डाइट बहुत मायने रखती है। कुछ फूड्स इस वाल्व को ढीला कर देते हैं या एसिड की मात्रा बढ़ा देते हैं, जिससे रिफ्लक्स की समस्या और गंभीर हो जाती है। वहीं कुछ फूड्स इसे शांत करते हैं, इसलिए जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी हो जाती है, उनके लिए खान-पान का सही चुनाव बहुत जरूरी है।

how to cure acidity in women

यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की हो जाएगी छुट्टी, नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाएं

एसिडिटी में क्या न खाएं?

जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें या तो इन चीजों को पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए या इन्हें सीमित मात्रा में लेना चाहिए।

  • मिर्च और मसालेदार खाना
  • लाल मिर्च, काली मिर्च, तीखी चटनी और हरी मिर्च से परहेज करें।
  • समोसा, पकौड़े, पूरी, कचौड़ी और फ्राइज को अवॉइड करें।
  • कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स, सिट्रस जूस और अल्कोहल जैसे एसिडिटी व फर्मेंटेड ड्रिंक्स को बिल्कुल न पिएं।

एसिडिटी में क्या खाएं?

अगर आप एसिड रिफ्लक्स को कम करना चाहती हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

  • कम एसिडिट या अल्कलाइन फल, जैसे केला, पपीता, तरबूज और खरबूज।
  • मूंग दाल, टोफू, पनीर और सोयबीन को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • पानी, नारियल पानी, सौंफ का पानी और छाछ एसिड को शांत करने में मदद करते हैं।

buttermilk for digestion in sumemr

यह भी पढ़ें- पेट में गैस फंसने पर तुरंत क्या करें? इस आसान नुस्खे से मिल सकती है राहत

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
एसिडिटी का दर्द कहां होता है?
एसिडिटी का दर्द मुख्य रूप से छाती के मध्य भाग (सीने के पीछे) और पेट के ऊपरी हिस्से में होता है।
GERD कितने दिन में ठीक होता है?
GERD 2-8 हफ्तों में ठीक होता है। यह पूरी तरह से स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है।
पुरानी गैस और एसिडिटी के लिए कौन सी दवा रामबाण है?
गैस और एसिडिटी में सौंफ और अजवाइन का पानी मदद कर सकता है। किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।