Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:42 PM IST

गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की हो जाएगी छुट्टी, नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाएं

Gas Home Remedy: पेट में गैस अटक जाने पर बहुत परेशानी होती है और कई बार तेज दर्द और मरोड होती है। ऐसे में गैस और एसिडिटी को दूर करने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। गैस होने पर अगर आप एक्सपर्ट का बताया एक मसाला पानी में मिलाकर पी लेंगी, तो आपको आराम मिलेगा।
Updated:- 2026-04-01, 22:07 IST
image

आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम हो गई हैं। पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से न जाने कितने लोग परेशान हैं। कई बार तो पेट में गैस अटक जाती है और निकलने का नाम नहीं लेती है, वहीं कई बार गैस की वजह से बदबूदार फार्ट परेशान करते हैं और खाने-पीने का भी मन नहीं करता है। कई बार गैस इतनी ज्यादा बन जाती है कि पेट में दर्द, भारीपन और बेचैनी होने लगती है। हर बार गैस की दिक्कत को दूर करने के लिए दवाई खाना भी सही नहीं है। ऐसे में आपकी रसोई में रखा एक मसाला आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। इस मसाले को गुनगुने पानी में डालकर पीने से फायदा होगा। हम बात कर रहे हैं हींग के पानी की। ये गैस को दूर भगाने का पुराना और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसे कैसे इस्तेमाल करना है और इसके क्या फायदे हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पेट में गैस फंस जाने पर हींग का पानी पीने के फायदे

hing ajwain and black salt for indigestion

  • हींग में एंटीफ्लैटुलेंट गुण पाए जाते हैं। ये पेट में फंसी गैस को बाहर निकालती है और पेट फूलने की दिक्कत दूर करती है। इसके अलावा, हींग में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये पाचन को मजबूत बनाने का काम करती है।
  • हींग आंतों में फंसी गैस को बाहर निकालने में सहायक होता है और पेट की ऐंठन को कम करती है। जब आप हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पीते हैं, तो यह शरीर में जल्दी असर दिखाता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।
  • हींग में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं। ये पेटदर्द और मरोड़ को दूर करती है। 
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पेट में गैस फंस गई है और दर्द हो रहा है, तो एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीने से कुछ ही समय में आराम महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूलने लगा है पेट, तो नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाएं

hing water for gas

  • इस पानी को पीने से ब्लोटिंग भी दूर होती है। इतना ही नहीं, हींग का पानी एसिडिटी और कब्ज को भी दूर करता है। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
  • आप एक गिलास गुनगुने पानी में चौथाई टीस्पून हींग मिलाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा काला नमक भी मिला सकती हैं। इससे फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पेट में हमेशा गैस रहती है या पाचन अक्सर खराब रहता है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।