Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:42 PM IST

पेट में गैस फंसने पर तुरंत क्या करें? इस आसान नुस्खे से मिल सकती है राहत

कई बार ऐसा महसूस होता है जैसे पेट में गैस अटक गई है और बाहर ही नहीं निकल रही है। इसकी वजह से पेट में दर्द और भारीपन महसूस होने लगता है। इसे दूर करने में हींग, अजवाइन और काले नमक का यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है।
Updated:- 2026-08-13, 13:30 IST
trapped gas in stomach

पेट में गैस अटक जाने की वजह से कई बार तेज दर्द और बेचैनी महसूस होती है। गलत खान-पान, भागदौड़ से भरी जीवनशैली और बाहर के तले-भुने खाने के चलते कई बार गैस और एसिडिटी हमें परेशान करती है। इसकी वजह से न भूख लगती है और न ही कुछ खाने की इच्छा होती है, जिसका असर हमारी पूरी सेहत पर होता है। गैस, सीने की जलन, एसिडिटी और ब्लोटिंग को दूर करने के लिए अक्सर हम दवाइयां लेते हैं, लेकिन रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें पेट से जुड़ी इन दिक्कतों को दूर करने में रामबाण की तरह काम करती हैं। हींग, अजवाइन और काले नमक से तैयार होने वाला यह देसी नुस्खा झटपट पेट में फंसी गैस को बाहर निकाल सकता है। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पेट में गैस फंस जाए तो क्या करें?

गैस को दूर करने का देसी नुस्खा      सेवन करने की विधि             मुख्य फायदे
आधा चम्मच अजवाइन लें इसे गुनगुने पानी के साथ फांक लें। गैस से राहत

एक चुटकी हींग लें।

अजवाइन और हींग को भूनकर उसका चूर्ण भी बना सकती हैं। एसिडिटी दूर करती हैं
दोनों चीजों को तवे पर हल्का सा भून लें। इसे पानी में उबालकर काढ़ा बना सकती हैं। पेट दर्द में राहत
अब इसमें काला नमक मिला लें। आप इस मिक्चर को स्टोर भी कर सकती हैं। पाचन तंत्र बेहतर

home remedy for gas and pain

पेट में फंसी गैस को कैसे दूर करती है अजवाइन, हींग और काला नमक?

  • हींग में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं। ये पेट की ऐंठन और मरोड़ को दूर करती है।
  • इसमें मौजूद एंटीफ्लैटुलेंट गुणों के कारण यह पेट में फंसी गैस को बाहर निकालती है।
  • अजवाइन में मौजूद थाइमोल भी पाचन को दुरुस्त करके गैस को दूर करता है।
  • यह गैस बनने को भी कम करता है और आंतों को आराम देता है।

यह भी पढ़ें- इन 3 परेशानियों में रामबाण हो सकते हैं धनिये के बीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल?

hing and ajwain for gas

  • काला नमक पाचन एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और एसिडिटी को कम करता है।
  • वात दोष को दूर करने में अजवाइन रामबाण की तरह काम करती है।
  • इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • अगर आपके पेट में गैस की वजह से तेज दर्द हो रहा है, तो इसके सेवन से दर्द भी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- जीरा-अजवाइन का पानी बनेगा आपके पेट का दोस्त, जानें इसे पीने का सही समय


गैस को दूर भगाने और ब्लोटिंग को कम करने के लिए आप इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने?
सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं या सौंफ और जीरे का पानी पिएं।
गैस बनने पर कहां-कहां दर्द होता है?
गैस बनने या फंसने पर पेट, सीने और सिर में दर्द हो सकता है।
क्या लिवर कमजोर होने से गैस बनती है?
हां, फैटी लिवर की वजह से गैस अधिक बनती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।