Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:43 AM IST

इन 3 परेशानियों में रामबाण हो सकते हैं धनिये के बीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल?

धनिये के बीज गुणों की खान होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खासतौर पर डाइजेशन, यूटीआई और लिवर हेल्थ के लिए ये बहुत फायदेमंद होते हैं। चलिए डाइटिशियन से इन्हें डाइट में शामिल करने का सही तरीका जानते हैं।
Updated:- 2026-08-03, 20:20 IST
image

सेहतमंद रहने के लिए आपको रसोई में मौजूद चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। रसोई में मौजूद कई बीज, मसाले, हर्ब्स और पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और अगर इन्हें सही तरीके से डाइट का हिस्सा बनाया जाए, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिल सकती हैं। धनिये के बीज इन्हीं में से एक हैं। यूं तो धनिये के बीज कई तरह की दिक्कतों को दूर करके सेहतमंद रहने में मदद कर सकते हैं, लेकिन खासतौर पर 3 दिक्कतों में ये रामबाण हो सकते हैं। चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह दिल्ली से हैं और पूरे भारत में डाइट और न्यूट्रिशन काउंसलिंग करती हैं।

धनिये के बीजों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स

विटामिन्स विटामिन C, विटामिन K और विटामिन B
मिनरल्स आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम
आयरन के फायदे खून बढ़ाने में मदद करता है
कैल्शियम के फायदे  हड्डियों के लिए जरूरी
पोटैशियम के फायदे दिल की सेहत के लिए और बीपी कंट्रोल करता है
विटामिन-सी के फायदे इम्यूनिटी बूस्ट करने और स्किन के लिए फायदेमंद
विटामिन-ए के फायदे आंखों की रोशनी के लिए
फोलेट के फायदे हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में मदद

किन 3 दिक्कतों में फायदेमंद होते हैं धनिये के बीज?

धनिये के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यूं तो ये कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं, लेकिन खासकर पाचन को सुधारने, यूटीआई को दूर करने और लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

डाइजेशन को सुधारते हैं

धनिये के बीज डाइजेशन को सुधारने में मदद करते हैं। ये गैस, ब्लोटिंग और अपच को दूर करते हैं और हाजमे को दुरुस्त करते हैं। धनिये के बीज पाचन से जुड़े एंजाइम्स के स्राव को बढ़ा सकते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है। ये एसिडिटी दूर करने में मदद करते हैं।

coriander seeds for indigestion uti and liver

लिवर के लिए फायदेमंद

धनिये के बीज लिवर फंक्शन को सुधारते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। ऐसे में ये लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।

यूटीआई में राहत

धनिये के बीज यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में भी राहत पहुंचाते हैं। ये वॉटर रिटेंशन को कम करके यूरिन प्रोडक्शन बढ़ाते हैं, पेशाब की जलन को कम करते हैं और शरीर को गर्मी को शांत करते हैं।

यह भी पढ़ें- जीरा-अजवाइन का पानी बनेगा आपके पेट का दोस्त, जानें इसे पीने का सही समय

धनिये के बीजों को डाइट में कैसे शामिल करें?

coriander seeds for indigestion uti and liver health

  • 1-2 टीस्पून धनिये के बीजों को रातभर भिगो दें।
  • इसे सुबह हल्का गुनगुना कर लें और छानकर पिएं।
  • इसे हल्का कूटकर दाल, सूप और सब्जी में डालें।

यह भी पढ़ें- PCOD में फायदेमंद है दालचीनी और मेथी दाने की चाय, जानें फायदे और पीने का सही तरीका

धनिये के बीज लेते वक्त सावधानियां

एक्सपर्ट का कहना है कि यूं तो धनिये के बीज सभी के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको कोई अन्य हेल्थ कंडीशन है या आप कोई दवाई ले रही हैं, तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
थायराइड में धनिये के बीज खाना चाहिए?
हां, थायराइड को मैनेज करने में धनिये के बीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
धनिये के बीज किन्हें नहीं लेने चाहिए?
अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, बीपी या शुगर की दवाई ले रहे हैं, तो इनका सेवन एक्सपर्ट की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
पीरियड में धनिया का पानी पीने से क्या होता है?
पीरियड्स में धनिये का पानी पीने से दर्द और ऐंठन कम होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।