Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

दालचीनी की चाय पीने के लिए यह है सही समय, मिलेगा पूरा फायदा

दालचीनी गुणों से भरपूर होती है। इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जाता है। अगर आप इसे एक्सपर्ट के बताए समय पर पिएंगी, तो आपको इससे पूरा लाभ मिल सकता है।
Updated:- 2024-07-21, 08:30 IST
Is it better to drink cinnamon tea at night or morning

दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है। इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने में सुगंध बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि, कई बीमारियों से बचने के लिए भी किया जाता है। दालचीनी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। दालचीनी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स का एक अच्छा सोर्स है। मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, लाइकोपिनल और जिंक जैसे पोषण तत्व होते हैं। दालचीनी का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। इसकी चाय को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, आपको इसे पीने का सही समय पता होना चाहिए। अगर आप इसे एक्सपर्ट के बताए समय पर पिएंगी, तो आपको इससे पूरा लाभ मिल सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

दालचीनी की चाय पीने के फायदे

right time to cinnamon tea

  • दालचीनी की चाय सेहत को फायदा पहुंचाती है। इससे वजन कम होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। 
  • खासकर, अगर आप पेट की  जिद्दी चर्बी से परेशान है, तो आपको इस चाय को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • दालचीनी की चाय ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है।
  • अगर आपको बीच-बीच में कुछ खाने की क्रेविंग होती है, तो दालचीनी की चाय क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद करती है।
  • दालचीनी, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। स्किन के दाग-धब्बों और एक्ने को कम करने में भी यह फायदेमंद है।
  • इस चाय को पीने से दिमाग शांत होता है और स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलती है।
  • पीएमएस की दिक्कतों और पीरियड्स क्रैम्प्स व ऐंठन को कम करने में इस चाय से फायदा मिलता है।

दालचीनी की चाय को पीने का सही समय

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, इस चाय को खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
  • खाली पेट इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिन भर शरीर फैट बर्न कर पाता है।
  • इस चाय को रात को सोने से पहले पीने से भी पूरा फायदा मिलता है।
  • एक्सपर्ट इसे दिन में पीने की सलाह नहीं देती हैं।

दालचीनी की चाय कैसे बनाएं

dalchini tea

  • आप आधा इंच दालचीनी के टुकड़े को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। 

 

यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल

 

दालचीनी की चाय को एक्सपर्ट के बताए समय और तरीके से पीकर आप इससे पूरा फायदा पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- Jaiphal Tel ke Fayde or Nuksan: कई समस्याओं का हल है जायफल का तेल, जानें इसके फायदे, उपयोग और नुकसान

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।