स्किन रैशेज होंगे कम, आजमाएं ये नुस्खे

आपकी भी स्किन पर कभी कभी न रैशेज हुए होंगे? रैशेज एक सामान्य समस्या है जिसके कई कारण हैं। रैशेज होने पर त्वचा में खुजली और जलन होने लगती है। कई बार यह इतनी ज्यादा बड़ जाती है कि ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। इसलिए समय रहते ही इस समस्या से छुटकारा पाना जरूरी है।
स्किन रैशेज के लिए आप घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। खुजली और जलन को कम करने के लिए ठंडी चीजें काम आती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में आसान और असरदार उपाय बताएंगे जिन्हें आजमाकर आप इस परेशानी को कम कर सकती हैं। चलिए जानते हैं क्यों होते है रेशेज और इससे जुड़ी जरूरी बातें।
स्किन पर रैशेज क्यों होते हैं?

- ड्राई स्किन रैशेज का एक कारण हो सकती है। ड्राई स्किन पर खुजली होती है, जिसकी वजह से राजेश हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी स्किन को मॉइश्चराइज रखना चाहिए।
- कई बार दवाई के साइड इफेक्ट्स की वजह से भी त्वचा पर रैशेज होने लगते हैं। यह एक सामान्य समस्या है।
- शायद आपको यह जानकर अजीब लगे लेकिन खाने के कारण भी त्वचा पर रैशेज की समस्या हो सकती है। इसे फूड एलर्जी कहा जाता है।
ग्रीन टी का करें इस्तेमाल

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेम्ट्री गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को बैक्टिरियल इन्फेक्शन से बचाता है। ग्रीन टी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देता है।
क्या चाहिए?
- एक चम्मच ग्रीन टी
- एक कप गर्म पानी
- कॉटन पैड
इसे भी पढ़ें:इन 5 कारणों से होते हैं स्किन रैशेज, कुछ ऐसे पाएं इनसे निजात
क्या करें?
- एक कप गर्म पानी में एक चम्मचग्रीन टी डालें।
- इसे कम से कम 5-10 मिनट तक भीगने दें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब ग्रीन टी में कॉटन पैड भिगोएं और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। (ग्लोइंग स्किन केयर टिप्स)
- करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर त्वचा को पानी से साफ कर लें।
- रोजाना दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में ऐसे लगाएं प्रोडक्ट्स, चेहरे पर आएगा ग्लो
एसेंशियल ऑयल

स्किन रैशेज के लिए एसेंशियल ऑयल फायदेमंद होते हैं। इनमें टी ट्री और लैवेंडर ऑयल शामिल है।
क्या चाहिए?
- 10-12 लैवेंडर ऑयल की बूंदें
- 30 एमएल नारियल या जैतून का तेल
क्या करें?
- 30 एमएल नारियल के तेल में 10-12 लैवेंडर ऑयल की बूंदें डालें।
- अब दोनों तेल को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका रैशेज की समस्या को कम करने के लिए नुस्खा।
- लैवेंडर और नारियल के तेल को रैशेज पर लगाएं और कुछ देर बाद स्किन को साफ कर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको अपनी त्वचा पर हॉर्स केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
- स्वच्छता का ध्यान रखें। पर्सनल हाइजिन मेंटेन करना जरूरी है। अन्यथा आपको केवल रैशेज ही नहीं त्वचा संबंधी कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती है।
- टाइट और नेट के कपड़े पहनने से बचें। यह त्वचा के लिए अच्छे नहीं होते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।