Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

आयुर्वेद के अनुसार यह है नट्स और सीड्स खाने का सही तरीका

सेहतमंद रहने के लिए डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल करना बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आप इनसे पूरा फायदा पाना चाहती हैं, तो इन्हें सही तरीके से खाएं।
Updated:- 2024-10-03, 19:08 IST
image

आयुर्वेद में खान-पान के सही तरीके पर बहुत जोर दिया जाता है। शरीर की प्रकृति, खाने की तासीर, मौसम और समय समेत कई चीजों को ध्यान में रखकर, डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों के शरीर में कफ दोष अधिक है यानी जिन्हें ठंड जल्दी लग जाती है, उन्हें गर्म तासीर वाली चीजों को खाना चाहिए। इसी तरह आयुर्वेद में खान-पान से जुड़े कई नियम हैं, जिन्हें सही तरीके से फॉलो करने से आप सेहतमंद रह सकती हैं।

हेल्दी रहने के लिए डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल करना भी बहुत जरूरी है। इनसे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन और ताकत मिलती है। इनके और भी कई फायदे हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, नट्स और सीड्स को खाने का सही तरीका क्या है, जिससे इनसे शरीर को पूरा फायदा मिल सके। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

आयुर्वेद के अनुसार नट्स और सीड्स खाने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें

Dry fruits for weight loss

  • नट्स और सीड्स विटामिन-ई, कैल्शियम, सेलेनियम, कॉपर, मैग्नीशियम और विटामिन-बी से भरपूर होते हैं। इनमें आयरन, पोटेशियम, जिंक और फोलेट भी होता है।
  • इनसे पूरा फायदा पाने के लिए, आपके इनकी मात्रा, खाने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए।
  • आयुर्वेद के अनुसार, नट्स पचाने में गुरु यानी भारी होते हैं क्योंकि इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर होता है। इनकी तासीर भी गर्म होती है।
  • जब भी आप इन्हें खाएं, उससे पहले कम से कम 6-8 घंटे इन्हें भिगो दें। इससे इनकी गर्मी निकल जाती है, इन्हें पचाना आसान हो जाता है और इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर में आसानी से पहुंचते हैं।
  • इन्हें नॉर्मल पानी के बजाय नमक वाले पानी में भिगोएं क्योंकि नमक फाइटिक एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है और इससे ये अधिक गुणकारी हो जाते हैं।
  • अगर आप एक कप नट्स को भिगो रही हैं, तो इसे 2 कप फिल्टर वाले पानी में भिगोएं। इसमें आधा टीस्पून सी सॉस्ट मिलाएं।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज सुबह इस तरह से खाएं नट्स और सीड्स, मिलेगा 10 परेशानियों से छुटकारा

soaked almonds benefits

  • बादाम को कम से कम 8-12 घंटे के लिए, काजू को 2-3 घंटे के लिए और अखरोट को कम से कम 6-8 घंटे के लिए भिगोएं।
  • चिया सीड्स को भी इसी तरह भिगोकर खाना और इसका पानी पीना फायदेमंद रहता है।
  • अगर आप नट्स और सीड्स को भिगोना भूल जाएं, तो आप इन्हें ड्राई रोस्ट भी कर सकती हैं।
  • इन्हें सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा रहता है। लेकिन, आप इन्हें मिड मील या इवनिंग स्नैक के तौर पर भी खा सकती हैं।
  • एक बार में मुट्ठी भर नट्स से ज्यादा न खाएं। आपके लिए नट्स और सीड्स की कितनी मात्रा सही है, यह आपके डाइजेशन और फिजिकल एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है।

 यह भी पढ़ें- थकान दूर करने के लिए इस तरह से खाएं मुनक्का

 

नट्स और सीड्स से पूरा फायदा पाने के लिए, इन्हें सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।