रोजाना एक अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

अंजीर एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। यह ताजा और सूखा दोनों तरह का होता है। औषधिय गुणों से भरपूर होने के कारण अक्सर लोग डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि, कोई व्यक्ति हर रोज एक अंजीर का सेवन करे, तो क्या होगा? जानेंगे इस बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
रोजाना एक अंजीर खाने के फायदे?

- अंजीर हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन के, बी6 और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का खतरा कम होता है। अगर आपको घुटनों में दर्द रहता है, तो आप अंजीर को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
- अंजीर फाइबर का बढ़िया स्रोत है, ऐसे में अगर आपका पाचन खराब रहता है, खाना पचने में दिक्कत होती है या कब्ज की शिकायत होती है, तो आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
- अंजीर में फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो भी आप डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।
- अंजीर, शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें नेचुरल शुगर और फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह संक्रमण और बीमारियों से बचाव करता है।
यह भी पढ़ें-फाइबर इनटेक बढ़ाकर भी रखा जा सकता है दिल का ख्याल, जानिए कैसे
कैसे करें अंजीर का सेवन

- रात को एक अंजीर पानी में भिगो दें।
- सुबह इसका सेवन कर लें।
- आप इसे शेय या स्मूदी के साथ भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-कब्ज ने कर दिया है परेशान? खाली पेट पिएं ये तीन ड्रिंक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।