Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

खाना खाने के बाद सताती है एसिडिटी? इस चूर्ण से मिलेगा फायदा

खाना खाने के बाद एसिडिटी पीछा नहीं छोड़ती है तो आप इन चीजों की मदद से इसमें राहत पा सकते हैं।
Updated:- 2024-09-27, 11:42 IST
Beetroot Amla Powder for gas

गैस की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यह बेहद आम सी समस्या है लेकिन आपको काफी ज्यादा सहज महसूस करवा सकती है। कई लोगों को खाना खाने के बाद गैस और एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान होते हैं तो हम आपको एक बहुत ही आजमाया हुआ नुस्खा बता रहे हैं। दरअसल यह मेरा खुद का अजमाया हुआ नुस्खा है। हमारे घर में हमारी नानी गैस की समस्या में चुकंदर काला नमक और आंवले से बने चूर्ण खिलाती हैं। आइए जानते हैं यह कैसे तैयार होता है।

एसिडिटी में इस चूर्ण से मिलेगा फायदा

beetroot powder

 

  • आंवला- 5
  • चुकंदर- 2
  • काला या सेंधा नमक

विधि

  • आंवला और चुकंदर को एकसाथ कद्दूकस कर लें।
  • अब इसे एक प्लेट में फैला दें।
  • इसपर एक चम्मच काल नमक डाल दें।
  • और इसे 3 से 4 दिन में धूप में सूखने के लिए रख दें।
  • जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे मिक्सर में पीस लें।
  • आप इसे एय़र टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
  • आप इसे नॉर्मल टेंपरेचर या फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
  • खाना खान के बाद इसे एक चम्मच खा लें।

यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

चूर्ण खाने के फायदे

amla powder

आंवा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।  वही चुकंदर की बात करें तो इसमें फाइबर और आयरन की मात्रा होती है, जो पाचन में सुधार करता है और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है।  काले नमक में मौजूद गुण पाचन एंजाइम को उत्तेजित करते हैं और गैस्टिक की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। यह पेट में बनने वाले एसिड को न्यूट्रलाइज्ड करता है जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए नाश्ते में खाएं यह टेस्टी रेसिपी

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।