herzindagi
image

एक दिन में 4 से 5 बार कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या होता है?

अक्सर गर्मियों में लोग गोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। कभी कभार, एक बार कोल्ड ड्रिंक पीना उतना समस्या नहीं पैदा करता है। लेकिन कुछ लोग दिन भर में 4 से 5 बार कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। क्या आपको मालूम है, ऐसा करके आप अपनी सेहत को किस कदर खराब कर रही हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-01, 12:44 IST

जब कभी गर्मी महसूस होती है, लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। कभी -कभार पीना तो ठीक है। लेकिन कुछ लोग दिन भर में 4 से 5 बार कोल्ड ड्रिंक पीने लगते हैं। जो, कि सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके कुछ नुकसान बता रहे हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Sonia Kumari at Cloudnine group of Hospitals, Gurgaon , Golf course road इस बारे में जानकारी दे रही हैे।

कोल्ड ड्रिंक दिन भर में 4 से 5 पीने से क्या होगा?

एक्सपर्ट बताती हैं कि कोल्ड ड्रिंक में बहुत ज्यादा चीनी,कैफीन, गैस वाला पानी,तेज एसिड और नकली स्वाद होते हैं, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं।  कोल्ड ड्रिंक में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, लेकिन इनमें कोई भी जरूरी पोषक तत्व नहीं होते हैं। इसे खाली कैलोरी कहा जाता है। जब दिन में कई बार कोई कोल्ड ड्रिंक पीता है, तो शरीर में जरूरत से ज्यादा चीनी जमा हो जाती है, जो बाद में चर्बी में बदल जाती है। इससे शरीर का वजन बढ़ सकता है और मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है।

What happens if you drink soda everyday

इसके अलावा इससे ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ सकता है। इससे आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज हो सकता है। अगर आप प्री डायबिटीज हैं, तो यह और भी नुकसानदायक हो सकता है।

कोल्ड ड्रिंक में एक तरह का फॉस्फोरिक एसिड होता है, जिससे कैल्शियम का नुकसान होता है, इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इससे आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: 3 दिनों के अंदर मिल सकती है ग्लोइंग स्किन, फॉलो करें ये डाइट प्लान

यह विडियो भी देखें

Too much cold drink side effects

कोल्ड ड्रिंक में चीनी और तेज एसिड होता है, जो दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। इससे दांत धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं।

कोल्ड ड्रिंक में जो गैस होती है, वो पेट में गैस, जलन और खाना न पचने जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। अगर दिन में 4 से 5 बार कोल्ड ड्रिंक पिया जाए, तो इससे पेट का संतुलन बिगड़ सकता है और डाइजेशन कमजोर हो सकता है।

कोल्ड ड्रिंक में चीनी होते की वजह से स्किन धीरे-धीरे बेजान और रूखी होने लगती है। इससे चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां आ सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें: स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं ये सुपरफूड्स

हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shuttestock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।