काले चने में नींबू का रस डालकर खाने से क्या होता है? डाइटिशियन से जानें

काला चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। लगभग सभी भारतीय घरों में इसे बनाया और चाव से खाया खाया जाता है। काले चने को लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कोई इन्हें उबालकर खाना पसंद करता है, तो कोई चाट या सलाद बनाकर, लेकिन क्या आपने कभी उबले हुए काले चने में नींबू का रस डालकर खाया है? अगर नहीं खाया है, तो आपको इसे जरूर खाना चाहिए। इससे न केवल इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि शरीर को इसमें मौजूद पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करने में भी मदद मिलती है। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं कि काले चने में नींबू का रस निचोड़कर खाने से क्या होता है? इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
काले चने में नींबू का रस डालकर खाने से क्या होता है?
काला चना सिर्फ प्रोटीन का अच्छा सोर्स नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। खासकर, अगर आप इसमें नींबू का रस निचोड़कर खाएंगी, तो इसका सेहत पर कई तरीकों से पॉजिटिव असर होगा।
1. खून की कमी सकती है दूर
काले चने में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि, शरीर इसे आसानी से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। ऐसे में जब आप इसमें नींबू का रस निचोड़ती हैं, तो नींबू में मौजूद विटामिन-सी, काले चने में मौजूद आयरन के अब्जॉर्बशन को बेहतर बनाता है। इससे खून की कमी दूर होती है और आयरन लेवल बढ़ता है।
2. शरीर को मिलता है विटामिन-सी
काले चने में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, लेकिन इनमें विटामिन-सी की मात्रा बहुत कम होती है। वहीं, नींबू विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। इसे चने में मिलाने से इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ जाती है और शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी मिलता है। बता दें कि विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनान में मदद करता है।

3. पाचन के लिए फायदेमंद
काले चने में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है। जब आप इसमें नींबू का रस मिलाकर खाती हैं, तो चने का फाइबर और नींबू का सिट्रिक एसिड पाचन को बेहतर बनाने और गैस व कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
4. लंबे समय तक पेट भरा रखने में मददगार
अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो काले चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। इससे बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग कम हो सकती है। नींबू, प्याज, टमाटर और खीरे के साथ काले चने का सलाद एक हेल्दी और फिलिंग स्नैक बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Winter Hair Hacks: झड़ते बालों से हैं परेशान? आंवला, अदरक और काली मिर्च से घर पर ऐसे तैयार करें यह सुपर हेल्दी ड्रिंक
काले चने में नींबू डालकर खाने का सही तरीका क्या है?
- काले चने को उबाल लें।
- एक कटोरी उबले हुए चनों में ताजा नींबू का रस मिलाएं।
- स्वाद के लिए इसमें प्याज, टमाटर, खीरा और हरा धनिया डाल सकती हैं।
- ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और काला नमक मिलाकर खाएं।
- जीरा, काला नमक, धनिया और खीरा भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

किन लोगों को रखना चाहिए ख्याल?
काले चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए जिन लोगों को पहले से गैस, पेट फूलने या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की समस्या है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। वहीं, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की परेशानी वाले कुछ लोगों को नींबू से जलन बढ़ सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं पालक में नींबू का रस निचोड़कर खाने से क्या होता है?
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- क्या रोजाना काले चने में नींबू डालकर खा सकते हैं?
- हां, संतुलित मात्रा में काले चने और नींबू का सेवन रोजाना किया जा सकता है। हालांकि, जिन लोगों को गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी की समस्या है, उन्हें इसे रोजाना खाने से बचना चाहिए।
- क्या काले चने में नींबू डालकर खाने से वजन कम होता है?
- काले चने में मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। इससे पेट भरा हुआ रहता है और क्रेविंग्स कम होती हैं। हालांकि, सिर्फ इससे वजन कम होगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता है।
- क्या खाली पेट काले चने और नींबू खाना फायदेमंद है?
- काले चने और नींबू को खाली पेट खाना जरूरी नहीं है। आप इन्हें नाश्ते या दिन के किसी भी समय अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।