क्या आपको पता है रोजाना पेट साफ न होने से क्या होता है?

अक्सर लोग कब्ज या पेट के रोज ठीक से साफ न होने को गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, यह सही नहीं है। क्या आपको पता है कि रोजाना पेट साफ न होने से क्या होता है?
image

शरीर के सही तरह से फंक्शन करने और सेहतमंद रहने के लिए कई चीजें जरूरी हैं। इनमें हेल्दी खाना खाना, एक्सरसाइज करना, यूरिन पास होना, पेट साफ होना अच्छी नींद आना और शरीर में विटामिन और मिनरल्स का लेवल सही होना जरूरी है। पेट से जुड़ी दिक्कतें, हमारी पूरी सेहत और एनर्जी लेवल पर असर डालती है। अक्सर लोग कब्ज या रोज पेट साफ न होने को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, असल में यह सही नहीं है। हेल्दी रहने के लिए, रोज सुबह पेट साफ होना जरूरी है। क्या आपको पता है कि रोजाना पेट साफ न होने से क्या होता है? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।

रोजाना पेट साफ न होने से क्या होता है? (What happens when you don't poop everyday?)

constipation and heart health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए, रोजाना पेट साफ होना बहुत जरूरी है। अगर आपका पेट रोज ठीक से साफ नहीं होता है, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
  • पेट साफ न होने की वजह से कब्ज बनी रहती है, गैस, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी अन्य दिक्कतें परेशान करती हैं। इसके कारण, मूड और एनर्जी लेवल पर भी असर होता है।
  • अगर आपका पेट कभी-कभार साफ न हो, तो बेशक यह नॉर्मल है। लेकिन, लंबे समय तक रोजाना पेट साफ न होने के कारण बवासीर हो सकती है। इसमें पेट साफ होते वक्त दर्द और जलन महसूस होती है। कई बार खून भी आता है।
  • रोजाना पेट साफ न होने के कारण, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसका असर डाइजेशन और वजन पर होता है। जिन लोगों का पेट रोजाना साफ नहीं होता है, उनका वजन बढ़ने लगता है और ऐसे लोगों को वजन कम करने में भी दिक्कत आती है।
  • रोजाना पेट साफ न होने पर शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं और लिवर से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है कि 1 दिन में कितनी बार फार्ट करना और पेट साफ होना सही है? एक्सपर्ट से जानें

How can I relieve constipation quickly in morning

  • जिन लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं होता है, उन्हें नींद आने में भी मुश्किल होती है और अक्सर चिड़चिड़ापन बना रहता है।
  • इसकी वजह से आंतों में सूजन हो सकती है। रोजाना पेट साफ न होने के कारण, सीने में जलन बनी रहती है और पेट में भारीपन महसूस होता है।
  • इसके कारण, शरीर में गैस अधिक हो जाती है और पेट और सिर में दर्द होने लगता है।
यह भी पढ़ें- रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है पेट? 7 दिनों तक पिएं इस आयु्र्वेदिक हर्ब की चाय, डाइजेशन होगा दुरुस्त

सेहतमंद रहने के लिए, पेट का रोज ठीक से साफ होना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP