Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

सूखा आलूबुखारा खाने के ये तीन फायदे नहीं जानते होंगे आप

सूखा आलूबुखारा, जिसे हम प्रून्स के नाम से जानते हैं। क्या आपको मालूम है कि इसे खाने से आपका बीपी कंट्रोल में आ सकता है। हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।
Updated:- 2025-02-14, 15:41 IST
image

सूखा आलूबुखारा एक तरह का ड्राई फ्रूट है। इसे हम प्रून्स के नाम से जानते हैं। इसका मीठा स्वाद बड़ा ही अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह सेहत के लिए कितने फायदेमंद है? इसके पोषक तत्व की बात करें, तो इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आज हम आपको इसके 3 ऐसे फायदे के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

सूखे आलूबुखारा खाने के तीन जबरदस्त फायदे

benefits of eating prunes

सूखा आलूबुखारा खाने से कब्ज की समस्या में कमी आ सकती है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनें ही फाइबर होते हैं,जो आंतों की सफाई करते हैं। यह मल नरम करने में भी मदद करते हैं। इससे बोवेल मूवमेंट सही तरीके से काम करता है। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है,जिससे मल आसानी से पास होता है।

what are the benefits of eating prunes

इसे खाने से हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है। दरअसल, इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं,जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करता है,जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है। वहीं, मैग्नीशियम मांसेपिशियों के सही संचालन में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-मोटापे और थुलथुलेपन को कम करने के लिए पिएं यह देसी जूस, बेली फैट भी होगा कम

prunes for bone

अगर आपकी हड्डियां कमजोर है या उम्र की वजह से आपको हड्डियों में तकलीफ रहती है, तो आपको सूखा आलूबुखारा खाना चाहिए। इसमें बोरोन और विटामिन के मौजूद होता है,जो ह्ड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन के, कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे बोन डेंसिटी सही बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें-लंबे घने बाल और चमकदार चेहरे के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।