Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

क्या आप जानती हैं एक महीने तक खाली पेट तुलसी-अदरक का पानी पीने से क्या होता है?

&nbsp; तुलसी और अदरक दोनों ही गुणों से भरपूर होती हैं।&nbsp; लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आप 1 महीने तक खाली पेट तुलसी-अदरक का पानी पिएंगी, तो आप देखेंगी कि कैसे इससे आपको अनगिनत फायदे मिलेंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-26, 13:56 IST
Tulsi Ginger water on empty stomach for weight loss

सेहतमंद रहने के लिए हमारा मॉर्निंग रूटीन काफी अहम होता है। सुबह हम कितने बजे उठते हैं, खाली पेट क्या खाते-पीते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या नहीं और नाश्ते में क्या लेते हैं, ये सभी चीजें हमारी सेहत पर काफी असर डालती है। सुबह खाली पेट हेल्दी चीजों का सेवन कई बीमारियों से बचाव कर सकता है। खाली पेट अदरक और तुलसी का पानी पीने से सेहत को काफी लाभ होता है। ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। तुलसी को आयुर्वेद में गुणों की खान बताया गया है। खाली पेट तुलसी और अदरक का पानी पीने से न केवल डाइजेशन सुधरता है, बल्कि, इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप एक महीने तक खाली पेट तुलसी और अदरक का पानी पिएंगी, तो इसका आपकी सेहत पर क्या असर होगा? इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

खाली पेट अदरक और तुलसी का पानी पीने के फायदे ( What are the benefits of drinking Tulsi and ginger water)

what are benefits of tulsi water

  • तुलसी में एंटी-वायरल और एंटी-कोलेस्ट्रोल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे इम्यून सिस्टम और दिल के लिए काफी अच्छी होती है।
  • 1 महीने तक खाली पेट तुलसी और अदरक का पानी पीने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इससे पेट की चर्बी कम होती है।
  • तुलसी में यूजेनॉल होता है, जो डाइजेशन को सुधारता है। वहीं, अदरक में मौजूद जिंजरॉल में डाइजेशन सुधारने और एक्स्ट्रा फैट को कम करने में कारगर है।
  • इस ड्रिंक को लगातार पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • इससे सांसों की दुर्गंध दूर होती है और स्किन भी चमकदार होती है।
  • यह ड्रिंक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसे पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • इस ड्रिंक को एक महीने तक पीने से खून साफ होता है ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

कैसे तैयार करें अदरक और तुलसी का पानी? (What happens if you drink tulsi adrak water daily)

tulsi adrak water

  • 4-5 तुलसी की पत्तियां लें।
  • आधा इंच अदरक का टुकड़ा लें।
  • अब इसे 1 गिलास पानी में डालकर उबालें।
  • इसे आधा रह जाने पर छानकर पी लें।
  • इसे आपको खाली पेट पीना है। 

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?

खाली पेट तुलसी और अदरक का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सुबह खाली पेट एक चुटकी हल्दी खाने से क्या होता है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।