Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में पेठे का जूस पीने से क्या होता है?

Gourd Juice Benefits: गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। पेठे का जूस इन्हीं में से एक है। क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में पेठे का जूस पीने से क्या होता है?
Updated:- 2025-05-01, 17:34 IST
image

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर को ठंडक देने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही, हाइड्रेशन पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। गर्मियों में डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव हेल्दी रहने में मदद कर सकते हैं। इस मौसम में पानी, जूस और अन्य हेल्दी ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। पेठे का जूस भी ऐसा ही एक हेल्दी ऑप्शन है। पेठा गुणों से भरपूर होता है और इसका जूस शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में पेठे का जूस पीने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्मियों में रोजाना पेठे का जूस पीने से क्या होता है? (What happens if you drink ash gourd juice daily?)

ash gourd juice for health

  • पेठे का जूस, विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम समेत कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर को ताकत देता है और डाइजेशन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
  • गर्मियों में रोजाना पेठे का जूस पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है, पेट की गर्मी दूर होती है और अपच, एसिडिटी जैसे डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
  • पेठे के जूस में ड्यूरेटिक गुण होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • अगर आप गर्मियों में रोजाना पेठे का जूस पीती हैं, तो इससे किडनी और लिवर भी डिटॉक्स होता है।
  • पेठे में पानी की मात्रा अधिक होती है। रोजाना इस जूस को पीने से गर्मियों में शरीर हाइड्रेट रहता है और पानी की कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

gut health reviving tips

  • रोजाना पेठे का जूस पीने से गट हेल्थ भी दुरुस्त होती है। यह जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे इंफ्लेमेशन भी कम होती है।
  • गर्मियों में रोजाना पेठे का जूस पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। यह जूस आयरन से भरपूर होता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उन्हें भी यह जूस रोजाना पीना चाहिए।
  • पेठे के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू


गर्मियों में पेठे का जूस पीने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।