रोज सुबह एक चुटकी हींग के साथ पानी का सेवन करने से क्या होता है?

हींग से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है,यह सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। अगर आप सुबह एक चुटकी हींग खाकर पानी पीते हैं तो आपकी सेहत को फायदा हो सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-10, 15:37 IST
image

हींग को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में माना गया है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। अगर आप रोज सुबह एक चुटकी हींग के साथ पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक प्रभावशाली नैचुरल टॉनिक बनाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में Garima Chaudhary, Senior executive Nutritionist ,East delhi, Cloudnine Group of hospitals ने जानकारी साझा की है।

एक चुटकी हींग खाने से क्या होगा?

asafoetida with warm water

  • एक चुटकी हींग खाकर पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, और जब मेटाबॉलिज्म बढ़ता है तो आप अधिक कैलोरी जलाते हैं। इससे शरीर भोजन को तेजी से ऊर्जा में बदलता है। इसलिए सुबह के वक्त हींग खाकर पानी पीना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
  • इससे आपकी स्किन अच्छी हो सकती है। दरअसल हींग में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाता है,यह वक्त से पहले उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है। इससे आपकी स्किन यूथफुल और ग्लोइंग नजर आती है।
  • सर्दियों में आप सर्दी खांसी और जुकाम से बचाव कर सकते हैं। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सांसों से संबंधी दिक्कत को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है।
asafoetida with warm water in morning for metabolism

यह भी पढ़ें-बंद नाक की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी चाय से मिल सकता है आराम

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इससे सर्दियों में मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन जोडों के दर्द में आराम मिलता है।

asafoetida with warm water for period pain

हींग खाकर पानी पीने से महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और क्रैम्पस में राहत मिलती है। वहीं यह पाचन संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। गैस, कब्ज ,एसिडिटी में राहत दिलाता है। कुल मिलाकर यह आपके पाचन प्रणाली को दुरुस्त करता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP