बंद नाक की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी चाय से मिल सकता है आराम

Stuffy Nose: ठंड इन दिनों अपने चरम पर है। ऐसे में सर्दी-जुकाम काफी आम है। अगर बंद नाक की वजह से आपका सांस लेना मुश्किल हो रहा है और आप चैन से सो भी नहीं पा रही हैं, तो नानी मां की बताई यह देसी चाय आपकी मदद कर सकती है।
image

सर्दी इस वक्त अपने चरम पर है। देश के लगभग सभी हिस्सों में तेज ठंड पड़ रही है और पारा भी गिरता जा रहा है। तेज ठंड के बीच, सर्दी-जुकाम, खांसी, नाक बहना या बंद होना और सीने में बलगम जमना आम समस्या है। ठंड के समय में हर दूसरा व्यक्ति आपको सर्दी-जुकाम से परेशान दिखेगा। जुकाम होने पर बार-बार नाक बंद हो जाती है और इससे सांस आने में मुश्किल होती है। कई बार इसकी वजह से नींद भी ठीक से नहीं आती है। बंद नाक को खोलने में कई देसी नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो बंद नाक को खोलने और सर्दी-जुकाम के साथ सीने में जमे बलगम और शरीर के दर्द को ठीक करने में भी मदद कर सकती है। इस देसी चाय को पीढ़ियों से हमारे घरों में बनाया जा रहा है और एक्सपर्ट भी इसे सटीक मानती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बंद नाक और सर्दी-जुकाम में राहत पहुंचाएगी नानी मां की बताई यह चाय

ginger tea for immunity

  • अदरक में मौजूद जिंजरॉल, नाक की सूजन को कम कर सकता है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण, यह सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलवाने में मदद कर सकती है।
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह बंद नाक को खोलने में मदद कर सकती है। हल्दी गले की सूजन को कम करती है और इससे नाक में जमा बलगम कम होता है।
  • हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं। यह बंद नाक में आराम पहुंचाती है।
  • तुलसी में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और जिंक होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करके, मौसमी इंफेक्शन्स से बचाने में मदद करती है।
  • तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। यह न केवल सर्दी-जुकाम और बंद नाक में राहत पहुंचाती है बल्कि फ्लू को भी कम कर सकती है।
  • लौंग में युजेनॉल होता है। लौंग, बंद नाक को खोलती है और इससे सांस लेना भी आसान होता है।

यह भी पढ़ें-सीने के बलगम और गले की सूजन को कम कर सकता है यह फल, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका

बंद नाक को खोलने में मदद कर सकती है यह देसी चाय

सामग्री

  • हल्दी- आधा इंच
  • अदरक- आधा इंच
  • तुलसी- 5-6 पत्तियां
  • लौंग- 2

विधि

  • सभी चीजों को 2 कप पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • आपकी देसी चाय तैयार है।

यह भी पढ़ें- खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने के लिए आजमाएं यह सस्ता और देसी नुस्खा

बंद नाक की वजह से अगर आपका सांस लेना मुश्किल हो रहा है और सर्दी-जुकाम ने आपको परेशान किया हुआ है, तो इस देसी चाय को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP