दिवाली से पहले कम हो सकता है 2 किलो तक वजन, डाइटिशियन के बताए ये 4 टिप्स करें फॉलो

दिवाली का त्योहार आने से हफ्तों पहले ही हमारे घरों में इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। घर को सजाने से लेकर नई-नई चीजें खरीदने तक, यह त्योहार अपने साथ बहुत कुछ खास लाता है। भले ही हम हफ्तों पहले से प्लानिंग करने लगें, लेकिन फिर भी न जाने कितनी चीजें होती हैं, जो लास्ट मिनट के लिए छूट ही जाती है। दिवाली पर हम महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार होना काफी पसंद करती हैं और इसके लिए वे वजन कम करने के बारे में भी सोचती हैं ताकि उनकी फेवरेट ड्रेस उन पर और अच्छी लग सके। दिवाली में लगभग एक हफ्ते का समय बचा है, ऐसे में अगर आप भी दिवाली से पहले वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं, तो आज से डाइट में कुछ खास बदलाव करें। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
शुगर से बनाएं दूरी
अगर आप दिवाली तक थोड़ा वजन कम करना चाहती हैं, तो आज से ही डाइट से शुगर को लगभग पूरी तरह हटा दें। चाय-कॉफी में चीनी, पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और मीठे पेय पदार्थों से मिलने वाली कैलोरीज शरीर की चर्बी को बढ़ाती हैं, लेकिन हम यही मानते हैं कि ये इनसे वजन पर कोई असर नहीं होता है, पर असल में ऐसा नहीं है। ऐसे में वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए शुगर को कुछ दिनों तक अवॉइड करें।
पोर्शन कंट्रोल का रखें ध्यान
वजन घटाने का मतलब खाना-पीना छोड़ देना बिल्कुल नहीं होता है। आप हेल्दी डाइट लें और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा खाना, भले ही वह हेल्दी हो, वजन बढ़ा सकता है। ऐसे में पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें। प्लेट में सब्जियां, प्रोटीन और अनाज को सही पोर्शन में रखें। उदाहरण के लिए, आधी प्लेट सब्जियों और सलाद, एक चौथाई प्रोटीन और एक चौथाई अनाज से भर सकती हैं। ओवरईटिंग बिल्कुल न करें, बल्कि वजन कम करने के लिए डाइटिशियन राधिका भूख से थोड़ा कम खाने की ही सलाह देती हैं।
सुबह खाली पेट पिएं यह देसी ड्रिंक
वेट लॉस के लिए इस देसी ड्रिंक की मदद ले सकती हैं। धनिये के बीज, जीरा, अजवाइन और मेथी को समान मात्रा में लें। इसमें 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी और थोड़ा सा काला नमक डालें। इसे हल्का सा ड्राई रोस्ट करें और इसे पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को रोजाना पानी में 1 टीस्पून मिलाकर खाली पेट पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होगा, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी, हार्मोन्स बैलेंस होंगे और वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसे गुनगुने पानी में ही पिएं। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
डिनर में सूप लें
अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो डिनर में बदलाव बहुत जरूरी है। सोने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर करें और डिनर में सूप-सलाद लें। आप पालक, ब्रॉकली या टमाटर के सूप के साथ सलाह या सॉदे वेजिटेबल्स ले सकती हैं। इसे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को हर वक्त थकान क्यों महसूस होती है? शरीर के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
नोट- डाइटिशियन के बताए ये टिप्स बेशक वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, दिवाली तक आप कितना वजन कम कर पाएंगी, यह और भी कई बातों पर निर्भर करता है और यह सभी के लिए अलग हो सकता है। किसी भी देसी नुस्खे का इस्तेमाल करने या डाइट में कोई बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- सुनो सहेली! 35 के बाद अचानक बढ़ रहा है वजन? इन कारणों पर ध्यान देना है जरूरी
हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, हेल्दी खान-पान और मेंटल हेल्थ के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- खाली पेट रहने से वजन बढ़ता है क्या?
- हां, लंबे समय तक खाली पेट रहने या भूखे रहने से वजन कम होने के बजाय वजन और पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
- पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए?
- वजन घटाने (पतले होने) के लिए रात का खाना हल्का, कम कैलोरी और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले डिनर कर लें।
- लटका हुआ पेट कैसे कम करें?
- बेली फैट कम करने के लिए हेल्दी डाइट लें, प्रोसेस्ड फूड और शुगर से दूर रहें व रेगुलर एक्सरसाइज करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।