कितना जानते हैं आप विटामिन-बी5 फूड्स के फायदों के बारे में

शरीर को एक नहीं बल्कि समय-समय कई पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। जिस तरह से विटामिन-ई, विटामिन-सी आदि विटामिन्स शरीर को ज़रूरत होती है, ठीक उसी तरह विटामिन-बी5 की भी ज़रूरत होती है। इसके सेवन से घर बैठे-बैठे कई बीमारियां अपने आप शरीर से दूर रहती हैं। अगर आप विटामिन-बी 5 फूड्स खाने के फायदे के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके फायदों बारे में बताने जा रहे हैं। विटामिन-बी5 फूड्स खाने के फायदों को जानने के बाद यक़ीनन आप भी इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
जल्दी भरता है घाव

एक छोटा जख्म कब बड़े घाव के रूप में तब्दील हो जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता है। इसलिए समय-समय पर घाव की देखरेख के साथ क्या खान चाहिए और क्या नहीं इसका भी ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में विटामिन-बी5 युक्त फूड्स खाने से घाव जल्दी ही भर सकता है। विटामिन-बी5 युक्त फूड्स में पेन्टोथेनिक अम्ल होते हैं, जो घाव को भरने में जल्दी सुधार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:कच्ची सब्जी खाने के हैं कई बेहतरीन फायदे, आप भी जानें
त्वचा का रखते हैं ख्याल

गर्मी और बरसात के दिनों में त्वचा संबंधी परेशानियां कुछ अधिक ही देखी जाती हैं। कभी खुजली होना, दाग निकला आदि की समस्या होती रहती हैं। ऐसे में विटामिन-बी5 इन परेशानियों में काफी हद तक मदद कर सकता है। इसके अलावा त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और त्वचा की कोमलता को बरक़रार रखने में भी हेल्प कर सकता है। इसके अलावा ये ऑयली स्किन की समस्या से भी दूर रख सकते हैं।
इम्यूनिटी के लिए हैं बेस्ट

आजकल इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए महिलाएं तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल भोजन में करती हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में विटामिन-बी 5 युक्त फूड्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। विटामिन-बी 5 युक्त फूड्स में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी काफी हद तक हेल्प कर सकता है। ये संक्रमण से लड़ने में भी प्रभावी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:आर्गन ऑयल हेल्थ के लिए है बेहतरीन, जानें इसके फायदे
विटामिन-बी 5 युक्त खाद्य पदार्थ

वैसे तो विटामिन-बी 5 युक्त खाद्य पदार्थ की लिस्ट बहुत लंबी हो सकती है। लेकिन, यहां आपको सामान्य रूप से मिलने वाली चीजों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। एवोकाडो, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, ग्रीक योगर्ट और आलू आदि हजारों चीजें हैं, जिनमें विटामिन-बी 5 मौजूद होते हैं।
नोट: हालांकि, ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इसके सेवन से पहले आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstock,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।