ये अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और सेहत का दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं होता है। यह ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हें बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड किया जाता है। इसमें से नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को हटा दिया जाता है और इसमें कई तरह के इंग्रेडिएंट्स जैसे प्रिजर्वेटिव्स, फ्लेवर, एडिटिव्स शामिल होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा कम और चीनी की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है एक्सपर्ट की माने तो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड हैं जिनका सेवन करने से नुकसान की जगह फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड
- Aarp.org के मुताबिक ग्रीक योगर्ट भी अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में से एक है लेकिन आप इसका सेवन गिल्ट फ्री होकर कर सकते हैं। रेगुलर योगर्ट के मुकाबले ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन सामग्री ज्यादा होती है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्म और विकास के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह कैल्शियम से भरपूर है जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें प्रोबायोटिक्स होता है जो गट हेल्थ को प्रोमोट करता है।
- कैंड बीन्स भले ही अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड हो लेकिन यह पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह प्रोटीन,फाइबर,फोलेट, आयरन और पोटेशियम जैसे विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इनमें ब्राउन राइस या क्विनोआ की तुलना में दो से तीन गुना अधिक फाइबर होता है
- सैल्मन से लेकर ट्यूना और सार्डिन तक कैंड फिश प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं,जो हृदय स्वास्थ्य,कॉग्निटिव वर्क और सूजन को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें-एक्ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स
- अतिरिक्त चीनी या तेल से रहित शुद्ध नट बटर, स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें विटामि ई, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं,जो हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए बेस्ट है यह जूस, ब्रेकफास्ट में पीने से मिलेगा फायदा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।