herzindagi
image

खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने के लिए आजमाएं यह सस्ता और देसी नुस्खा

पारा गिरते और मौसम में ठंड बढ़ते ही, सीने में बलगम जमने लगता है। कई लोगों को खांसी और जुकाम भी परेशान करता है। इसे दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-29, 08:03 IST

बदलते मौसम के साथ पारा गिरने लगा है और सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। खासकर, सुबह और रात के वक्त मौसम काफी ठंडा रहने लगा है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और खांसी आमतौर पर सभी को परेशान करती है। खांसी और बलगम काफी परेशान करने वाला होता है। सीने में जब बलगम जमा होने लगता है, तो न केवल खांसी आती है बल्कि सांस लेने में भी मुश्किल होती है। गले में चिपके बलगम की वजह से सीने में दर्द भी होता है और इसकी वजह से मुंह का जायका भी खराब होने लगता है। अगर आप भी खांस-खांसकर थक गए हैं और सीने में जमा बलगम की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है, तो आपको इस देसी नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। हालांकि, अगर खांसी और बलगम आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

खांसी और सीने में जमा कफ को दूर करने के लिए आजमाएं यह देसी नुस्खा

cough and breathing problems

  • सीने में जमा कफ को ढ़ीला करके बाहर निकालने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको अजवाइन और शहद की जरूरत होगी।
  • अजवाइन सर्दी-खांसी से राहत देती है और साथ ही, सीने में जमा बलगम को साफ करने में भी मदद कर सकती है। इससे बलगम आसानी से बाहर निकलता है और सांस लेने में आ रही है मुश्किल दूर होती है।
  • अजवाइन में थाइमोल होता है। यह ब्रोन्कियल नलियों को चौड़ा करने में मदद कर सकती है। इससे सांस लेना आसान होता है और खांसी में भी राहत मिलती है।
  • यह गले की खराश और इंफ्लेमेशन को दूर करने में भी मदद कर सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गले की सूजन को भी कम करती है।
  • अगर आपको बार-बार खांसी आ रही है, कफ गले में अटक रहा है, तो अजवाइन और शहद बेहद फायदेमंद हैं।
  • शहद, ब्रोंकियल नलियों में सूजन को कम करता है। साथ ही, बलगम को तोड़कर आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
  • घी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सर्दी-खांसी और सीने के इंफेक्शन को दूर करता है।

कैसे करें अजवाइन और गुड़ का सेवन?
आपको 1 टीस्पून अजवाइन का पाउडर लेना है।
इसमें आधा टीस्पून शहद और आधा टीस्पून घी मिलाएं।
अब इस मिक्चर को दिन में 2-3 बार लें।
आपको आराम मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी काढ़े से मिलेगा आराम


यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को निकाल फेकेगा गिलोय का यह काढ़ा, जानें फायदे और बनाने का तरीका

 

सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने और खांसी को दूर करने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।