हर्बल टी - सर्दियों की ये 4 हेल्दी चुस्कियां आप भी लें

ठंड के बारे में सोचते ही चाय की चुस्कियों की याद आने लगती है। पर नॉर्मल चाय शरीर को गर्माहट देने के साथ कई तरह से नुकसान भी पहुंचाती है। इन नुकसानों से बचते हुए अगर चाय की तलब पूरी करनी है तो हर्बल चाय से दोस्ती कर लें। हर्बल चाय में अदरक, तुलसी, पुदीना, काली मिर्च व दालचीनी की चाय तो सर्दियों से प्रचलित है। सर्दियों में दिन में कम से कम 2 बार हर्बल चाय पीने से न सिर्फ डाइजेशन दुरुस्त रहता है, बल्कि बॉडी की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हालांकि टेस्ट के लिहाज से हर्बल टी हर किसी को पसंद नहीं आती।
गले को आराम पहुंचाएगी तुलसी की चाय
तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले में खराश, जुकाम और सूखी खांसी में आराम पहुंचाते हैं। अगर आप अस्थमा की मरीज है तो सर्दियों में रेगुलर तुलसी वाली चाय पिएं। सांस लेने में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। फ्लू या वायरल बुखार होने पर बॉडी कमजोर हो जाती है। तुलसी वाली चाय पीने से कमजोरी दूर होती है और हल्की-फुल्की बीमारियों से राहत भी मिलती है। एंटीबॉयोटिक गुणों से भरपूर तुलसी बॉडी के तापमान को बैलेंस कर फ्लू दूर करने में मददगार होता है। तुलसी के पत्ते, अदरक और काली मिर्च मिलाकर चाय पीने से मसल्स के दर्द में राहत मिलती है। तुलसी वाली चाय नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाकर डिप्रेशन जैसी स्थिति से भी मुक्ति दिलवाती है।
Read more: गुरुमान की राय इम्युनिटी बूस्ट करता है मसाला चाय, पिछले 38 साल से पी रहे हैं यह
सुस्ती दूर करेगी पुदीने की चाय
सर्दियों में ठंड लगने से गला, पेट या चेस्ट में होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पुदीना की चाय पिएं। ठंड के मौसम में डाइजेशन संबंधी परेशानियों के अलावा सर्दी-जुकाम, बंद नाक, बुखार आदि परेशनियों को कम करने में पुदीने की चाय फायदेमंद है। सर्दी के कारण होने वाली सुस्ती दूर करने में भी पुदीने की चाय बहुत फायदेमंद होती है।
सर्दी जुकाम से राहत देगी अदरक वाली चाय
सर्दियों में अदरक वाली चाय पीना सभी को पसंद होता है। ये चाय सर्दी-जुकाम में फायदा करती है। अगर आपको गैस की समस्या है तो भी आपके लिए ये चाय उपयोगी साबित हो सकती हैं। सर्दियों में हैवी और तले-भुने खाने का सेवन बढ़ जाता है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इससे आपका वजन बढ़ने लगता है। सर्दियों में अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए अदरक की चाय पी सकती हैं क्योंकि इससे बॉडी को मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी आसानी से बर्न होती है। साथ ही ये मसल्स पेन से राहत देती है। अगर आपको थकान महसूस होती है तो एक बार अदरक की चाय पी लें।
Read more: आप भी हैं चाय पीने की शौकीन तो ऐसे बनाएं घर पर चाय मसाला पाउडर
डिटॉक्ट करेगी काली मिर्च की चाय
सर्दियों में हैवी भोजन खाया जाता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ने के साथ डाइजेशन पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है। काली मिर्च वाली चाय बॉडी की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के अलावा बॉडी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स को बाहर निकाल की बॉडी को डिटॉक्स भी करती है।
अन्य चाय
लौंग की चाय टॉन्सिल, साइनस, और गले की खराश को दूर करने में हेल्प करती है। ठंड के कारण होने वाले सिरदर्द में लौंग की चाय पीना असरदार होता है।
खांसी-जुकाम होने पर मुलेठी खाने की सलाह दी जाती है। जी हां मुलेठी की चाय सर्दी-जुकाम और गले की खराश से छुटकारा दिलाने में हेल्प करती है। यह सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से भी राहत देती है।
All Image Courtesy: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।