त्वचा के लिए कमाल कर सकता है टोमेटो शॉट

सर्दियों में सेहत का ख्याल रखने के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ रखना जरूरी होता है। अक्सर ठंड के मौसम में त्वचा की निखार खो जाती है। अगर आप भी त्वचा पर चमक लाने के लिए कुछ खास विकल्प की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए एक घरेलू और बहुत ही किफायती उपाय लेकर आए हैं, जो ना हमारी त्वचा को निखारने में मदद करते हैं, बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप टोमेटो शॉट का सेवन कर सकते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंगला ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
त्वचा के लिए कमाल कर सकता है टोमेटो शॉट
आप सोच रहे होंगे कि टोमेटो शॉट क्या है? आपको बता दें कि एक ताजे टमाटर का रस टोमेटो शॉट कहा जाता है, जिसे पीने से आपकी त्वचा में सुधार हो सकता है। इसमें विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ाने के प्रभावों को धीमा कर सकता है। त्वचा को झुर्रियों से मुक्त रखने में मदद करता है, जिससे आप जवान नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें-छाती में जमे बलगम के लिए रामबाण है यह देसी बर्फी, बड़े-बुजुर्ग भी मानते हैं फायदेमंद
इसके अलावा यह हानिकारक की यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
कैसे बनाए टोमेटो शॉट?
- टमाटर को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इन टुकड़ों को मिक्सर जार में डालें और अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- तैयार है आपका टोमेटो शॉट। इसे पिएं और त्वचा को जवां रखें
इसे भी पढ़ें-छाती में जमे बलगम के लिए रामबाण है यह देसी बर्फी, बड़े-बुजुर्ग भी मानते हैं फायदेमंद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।