herzindagi
image

छाती में जमे बलगम के लिए रामबाण है यह देसी बर्फी, बड़े-बुजुर्ग भी मानते हैं फायदेमंद

Home Remedy for Cough: सीने में जमे बलगम, जुकाम और खांसी ने अगर आपको परेशान कर दिया है, तो इसे दूर करने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और कई हर्ब्स से बनने वाली इस बर्फी को दादी-नानी भी फायदेमंद मानती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-24, 21:38 IST

क्या सर्दियों में अक्सर आपका गला खराब रहता है?

क्या ठंड में आप हमेशा सर्दी-जुकाम से परेशान रहती हैं?

क्या पारा गिरते ही छाती में बलगम जमने लगता है?

सर्दियों की शुरुआत से ही कई लोगों को इस तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। खांसी-जुकाम और सीने में जमा बलगम की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इन मौसमी इंफेक्शन्स के लिए, बार-बार दवाई लेना भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें ये इंफेक्शन्स जल्दी घेर लेते हैं। ऐसे में आपको कुछ देसी नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। इनसे न केवल इम्यूनिटी मजबूत होगी, बल्कि सर्दी-खांसी भी दूर होगी और सीने में जमा बलगम भी आसानी से बाहर निकलेगा। यहां हम आपको एक ऐसी बर्फी के बारे में बता रहे हैं, जो स्वादिष्ट भी है और गुणों से भी भरपूर है। दादी-नानी भी इसे गुणकारी मानती हैं और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट भी इसे फायदेमंद बताती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

सर्दी-जुकाम और बलगम को दूर कर सकती है यह देसी बर्फी

cough cold and sore throat home remedies

  • पिप्पली को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। यह सर्दी-खांसी और अस्थमा में फायदा पहुंचाता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है, लिवर के लिए अच्छी होती है और पाचन सुधारने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने का भी काम करती है।
  • अदरक से खांसी-जुकाम और गले की खराश में आराम मिलता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे छाती में जमा बलगम आसानी से बाहर निकलता है।
  • अदरक से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे इंफेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है। अदरक का रस, खांसी को भी ठीक कर सकता है।
  • काली मिर्च में विटामिन-सी होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करती है। यह सीने में जमा बलगम को ढीला करके, आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है।
  • सौंठ में मौजूद कैप्सैसिन, सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्माहट भी देती है।
  • दालचीनी में मौजूद एंटी-वायरल गुण, इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और श्वसन नली की सूजन भी कम होती है।
  • जीरे में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह न केवल सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है, बल्कि इससे डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
  • इलायची का सेवन करने से गले में जमा बलगम पतला होकर बाहर निकलता है। यह सर्दी-जुकाम और खांसी में भी आराम देती है।

यह भी पढे़े- खांसी और बलगम ने कर दिया है परेशान? इस देसी नुस्खे से मिल सकता है आराम

कैसे तैयार करें अदरक की बर्फी?

ginger tea for cold and cough

सामग्री

  • काली मिर्च- 2 टीस्पून
  • सौंठ- 2 टेबलस्पून
  • दालचीनी पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर- 2 टीस्पून-
  • पिप्पली- 1 टेबलस्पून
  • गुड़ का पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • अदरक- 1 इंच बारीक घिसी हुई

विधि

  • सभी चीजों को मिलाकर एक मिक्चर बनाएं।
  • एक पैन में घी गर्म करें।
  • अब घी में मिक्चर को मिलाकर कुछ देर पकाएं।
  • अब इसमें घिसा हुआ अदरक डालें।
  • जब यह थोड़ा थिक और स्टिकी हो जाए, तो इसे निकालकर एक ट्रे में जमा दें।
  • आपकी हेल्दी बर्फी तैयार है।

यह विडियो भी देखें

नोट- एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें इस्तेमाल की गई सभी चीजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए, सर्दियों में इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें और गर्मियों में इसे न खाएं। जिन लोगों को पित्त की समस्या है, वह इसे कम खाएं।

यह भी पढ़ें- खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने के लिए आजमाएं यह सस्ता और देसी नुस्खा

 

सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने और खांसी को दूर करने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।