Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:45 PM IST

बालों की री-ग्रोथ का नेचुरल उपाय हैं ये 2 तरह के बीज, डाइट में करें शाम‍िल

आजकल बाल झड़ने की समस्या सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ नहीं, बल्कि कम उम्र के लोगों में भी काफी देखने को मिल रही है। ऐसे में कुछ सीड्स ऐसे हैं जो आपको इस समस्या से छुटकारा द‍िला सकते हैं।
Updated:- 2026-07-20, 15:44 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में स‍िर्फ सेहत ही नहीं बल्‍क‍ि त्‍वचा और बालों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बालों की बात करें तो बालों के झड़ने की समस्‍या कुछ ज्‍यादा ही बढ़ गई है। पहले जहां बढ़ती उम्र में ये द‍िक्‍कत सामने आती थी, वहीं अब कम उम्र वालों को बालों के टूटने और झड़ने की समस्‍या हो रही है। इसके पीछे तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, प्रदूषण और शरीर में पोष‍क तत्‍वों की कमी हो सकती है।

ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, सीरम और ट्रीटमेंट लेने लगते हैं, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि कुछ सीड्स ऐसे हैं जो बालों को जरूरी पोषक तत्‍व देने में मदद करते हैं। इनमें कटहल के बीज और तरबूज-खरबूजे के बीज खास माने जाते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि कोई भी एक चीज तुरंत नए बाल नहीं उगा सकती, लेकिन सही डाइट बालों की ग्रोथ और मजबूती को सपोर्ट जरूर कर सकती है। आइए जानते हैं ब्‍यूटी और हेयर एक्‍सपर्ट अमरीश कौर और डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ. राध‍िका इसके बारे में क्‍या कहती हैं?

कटहल के बीज क्यों हैं खास?

ज्यादातर लोग कटहल खाने के बाद उसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन यह बीज पोषण का अच्छा सोर्स है। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आपको बता दें क‍ि बालों की ग्रोथ के लिए शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है, क्योंकि बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं। वहीं आयरन की कमी कई लोगों में बाल झड़ने की एक वजह बन सकती है। ऐसे में कटहल के बीज को हेल्‍दी डाइट का हिस्सा बनाकर शरीर को जरूरी पोषण द‍िया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- लीची से लेकर चिया सीड्स तक, जान लें इन्हें खाने का सही तरीका वरना हो सकता है नुकसान

seeds for hair regrowth (1)

तरबूज के बीज भी हैं फायदेमंद

गर्मियों में लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं, लेकिन उनके बीजों को भी फेंक देते हैं। जबकि ये बीज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जिंक की बात करें तो ये बालों की नॉर्मल ग्रोथ और स्कैल्प की हेल्‍थ के ल‍िए बहुत जरूरी होता है। वहीं आयरन और प्रोटीन भी बालों को मजबूत बनाने का काम करते ह‍ैं। 

बालों को कैसे हेल्‍दी बनाते हैं ये बीज?

ये तो हमने आपको ऊपर बताया ही है क‍ि इन बीजों में जो पोषक तत्व मौजूद होते हैं, वो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। जैसे-

यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं, च‍िया सीड्स से बनाएं 5 तरह के फेस पैक; चेहरे पर आएगा कुदरती न‍िखार

  • शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो बालों के लिए जरूरी है।
  • आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
  • जिंक स्कैल्प को हेल्‍दी बनाए रखने का काम करता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • हेल्दी फैट्स बालों की चमक और नमी बनाए रखने में काम करते हैं।

seeds for hair regrowth (3)

डाइट में कैसे करें शामिल?

अगर आप इन बीजों का फायदा लेना चाहती हैं तो इन्हें नियमित और संतुलित मात्रा में खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Fall होगा कम, अगर खाएंगी करी पत्ते से बना यह पाउडर

  • कटहल के उबले या भुने बीज को स्नैक की तरह खाएं।
  • तरबूज के बीजों को हल्का भूनकर स्टोर कर लें।
  • इन्हें सलाद के साथ खा सकती हैं।
  • दही या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।
  • ड्राई फ्रूट मिक्स में भी एड कर सकती हैं।

सिर्फ बीजों पर न रहें निर्भर

डॉक्‍टर बताती हैं क‍ि बालों की री-ग्रोथ सिर्फ किसी एक फूड पर निर्भर नहीं करती है। अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं या लंबे समय से समस्या बनी हुई है, तो इसके पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव, तनाव या कोई समस्या भी हो सकती है। इसल‍िए एक्‍सपर्ट से म‍िलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Kalonji Seeds: रोज ऐसे खाएं कलौंजी, महिलाओं की कई परेशानियां हो सकती हैं दूर

तो अगर आप भी बालों की अच्छी सेहत के लिए आसान और नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं, तो कटहल और तरबूज के बीज अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। ये बीज प्रोटीन, आयरन, जिंक और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देने में मदद कर सकते हैं।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।